मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2020 की हुई घोषणा एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार किये घोषित - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2020 की हुई घोषणा एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार किये घोषित


मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2020 की घोषणा हॉकी स्टार विवेक सागर को सर्वोच्च विक्रम पुरस्कार।

श्री अभय छजलानी को मिलेगा लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड।


जबलपुर |खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों के लिए गठित चयन समिति की अनुशंसा और प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के अनुमोदन के बाद आज राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई।

संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन जैन ने बताया कि वर्ष 2020 के लिए राज्य शासन द्वारा 13 एकलव्य, 10 विक्रम, 3 विश्वामित्र, 1 स्व. श्री प्रभाष जोशी और 1 लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार घोषित किए गए हैं। वर्ष 2020 के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार पद्मश्री श्री अभय छजलानी को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ओलम्पिक हॉकी स्टार खिलाड़ी श्री विवेक सागर को राज्य के सर्वोत्तम विक्रम पुरस्कार से नवाजा जायेगा। वर्ष 2020 राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए एकलव्य में 110 आवेदन, विक्रम पुरस्कार में 95, विश्वामित्र पुरस्कार के लिए 34, स्व. श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार के 3 तथा लाइफ टाईम अचीवमेंट के लिए 21 आवेदन प्राप्त हुए थे।  


यह खेल हस्तियाँ होंगी सम्मानित


एकलव्य पुरस्कार


व्यक्तिगत खेल में- सुषमा वर्मा क्याकिंग-कैनोइंग सीहोर, तुषिता सिंह सॉफ्ट टेनिस भोपाल, स्पर्श खरे वूशु जबलपुर, अर्जुन सिंह घुड़सवारी भोपाल, सुनील डावर एथलेटिक्स बड़वानी, गौरांशी शर्मा बैडमिंटन (दिव्यांग) भोपाल, राममिलन यादव सेलिंग टीकमगढ़, अंकित शर्मा फेंसिंग, ग्वालियर, अनुराधा अहिरवार तीरंदाजी भोपाल, प्रीति रजक शूटिंग होशंगाबाद एवं शशांक पटेल ताईक्वांडो भोपाल। दलीय खेल- साधना सेंगर हॉकी होशंगाबाद। धु्रवराज कुर्रे पावर लिफ्टिंग भोपाल। 


विक्रम पुरस्कार


व्यक्तिगत खेल में- विश्वजीत सिंह कैनो-स्लॉलम होशंगाबाद, सुनिधि चौहान शूटिंग भोपाल, निधि नन्हेट कराते बालाघाट, परिधि जोशी घुड़सवारी इन्दौर, मंजू बम्बोरिया बॉक्सिंग उज्जैन, एकता यादव सेलिंग भोपाल। दलीय खेल- विवेक सागर प्रसाद हॉकी होशंगाबाद, हर्षवर्धन तोमर बास्केटबॉल ग्वालियर। पूजा मालवीय मल्लखम्ब, उज्जैन। दिव्यांग श्रेणी में सुश्री प्राची यादव पैरा कैनो, ग्वालियर शामिल है।


विश्वामित्र पुरस्कार


व्यक्तिगत खेल- श्री वीरेन्द्र डबास, पैरा स्वीमिंग एवं पैरा एथलेटिक्स, ग्वालियर, श्री रिचपाल सिंह सलारिया, तीरंदाजी जबलपुर। दलीय खेल- डॉ. हबीब हसन शामिल है।


लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार


श्री अभय छजलानी, पद्मश्री तथा पूर्व अध्यक्ष इन्दौर टेबल टेनिस संघ को वर्ष 2020 के लाईफ टाइम पुरस्कार से नवाजा जायेगा। 


स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार


वर्ष 2020 के स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार उज्जैन की मल्लखम्ब खिलाड़ी सुश्री वैष्णवी कहार को दिया जायेगा।