रेलवे ने शुरू की नई स्पेशल ट्रेनें, एक रेलगाड़ी को अगले आदेश तक किया रद्द - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रेलवे ने शुरू की नई स्पेशल ट्रेनें, एक रेलगाड़ी को अगले आदेश तक किया रद्द


भारतीय रेलवे ने मुसाफिरों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं। उत्तर रेलवे ने हावड़ा और कालका के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू की है जो दिल्ली के जरिए गुजरेगी उत्तर रेलवे ने ट्वीट करके कहा कि मुसाफिरों की सुविधा के लिए रेलवे ने कालका-हावड़ा-कालका स्पेशल ट्रेन शुरू की है यह स्पेशल ट्रेन सेवा दिल्ली जंक्शन और दनकुनी के जरिए गुजरेगी. यह ट्रेन रात 09.55 बजे हावड़ा से निकलेगी. फिर, अगले दिन रात 08.50 पर दिल्ली पहुंचेगी. दिल्ली से रेलगाड़ी रात 09.10 बजे पर निकलेगी. फिर देर रात 03 बजे ट्रेन कालका पहुंच जाएगी।


प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल से गुजरेगी ट्रेन


ट्रेन कालका से रात 11.55 पर चलेगी. फिर दिल्ली सुबह 06.05 पर पहुंचेगी और वहां से 06.20 पर रवाना होगी। रेलगाड़ी हावड़ा अगली सुबह 08.05 पर पहुंच जाएगी. यह ट्रेन बीच में कई स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें दुर्गापुर, हजारीबाग, गया, सासाराम, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, इटावा, गाजियाबाद, सोनीपत, पानीपात, कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़ स्टेशन पर भी शामिल है।

इसके साथ रेलवे हावड़ा और प्रयागराज रामबाग के बीच भी स्पेशल ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है. यह ट्रेन 18 दिसंबर से शुरू होगी. यह ट्रेन रात 08 बजे हावड़ा से निकलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे प्रयागराज रामबाग स्टेशन पहुंच जाएगी. फिर दोपहर 03.40 बजे प्रयागराज रामबाग स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07.40 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी. इस बीच ट्रेन आसनसोल, मधुपुर, दुर्गापुर, बाढ़, पटना, आरा, बक्सर, वाराणसी स्टेशनों पर भी रूकेगी।

Northern Railway Twitter


दिल्ली-कटिहार क्लोन हमसफर एक्सप्रेस रद्द


इसके अलावा उत्तर रेलवे ने कटिहार-दिल्ली-कटिहार क्लोन हमसफर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को अगले आदेश तक रद्द करने का एलान किया है. 11 दिसंबर से यह ट्रेन रद्द होगी. बता दें कि भारतीय रेलवे ने हाल ही में ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है. रेल यात्रियों को अब टिकट बुकिंग कराते समय अपना मोबाइल नबंर ही रजिस्टर कॉन्टैक्ट नंबर में दर्ज कराना होगा. रेलवे का कहना है कि कुछ रेल यात्री एजेंट्स या दूसरे लोगों के अकाउंट से टिकट लेते हैं और जिसके चलते उनका कॉन्टैक्ट नंबर PRS सिस्टम में दर्ज नहीं होता है. इसके लिए यदि ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव या ट्रेन कैंसल होती है तो इसकी जानकारी का एसएमएस यात्री को उसके मोबाइल फोन पर नहीं मिल पाता है।