Coronavirus: कोरोना वायरस के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी, अभी भी 12 लाख एक्टिव केस, यहां पढ़ें बीते 24 घंटे का अपडेट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Coronavirus: कोरोना वायरस के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी, अभी भी 12 लाख एक्टिव केस, यहां पढ़ें बीते 24 घंटे का अपडेट



देश में कोरोना के मामलों में हर दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को बीते 24 घंटे में 92 हजार से ज्यादा मामले आए हैं, जबकि बीते मंगलवार को सिर्फ 80 हजार के आस पास मामले दर्ज हुए थे। 69 दिनों के बाद लगातार दूसरी लहर में मामले कम हो रहे हैं। लेकिन अभी भी देश में एक्टिव केस 12 लाख से ज्यादा हैं और 2 हजार से ज्यादा लोगों की प्रतिदिन मौत हो रही है।

भारत में कोरोना के आंकड़े

Covid19india.org की रिपोर्ट बताती है कि बीते एक दिन में देश में 92,719 नए मामले दर्ज हुए। जिसके बाद पूरे देश में संक्रमितों की संख्या 2,90,88,176 पहुंच गई है। जबकि अभी भी देश में सक्रिय मामलों की संख्या 12,26,850 है। बीते 24 घंटे में 1,62,280 रिकवरी हो चुकी है। अब तक देशभर में कुल 2,74,96,198 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जबकि एक दिन में 2,222 मरीजों की मौत हो चुकी है और अब तक देशभर में 3,53,557 मरीजों की मौत हो चुकीं है।

दुनिया में कोरोना के केस

वहीं अगर दुनिया में कोरोना केस की बात करें, तो बीते दिन 3.12 लाख केस आए थे और 7,900 लोगों की जान गई थी। बीते 5 हफ्तों में 46 फीसदी तक संक्रमण के मामले कम हुए हैं। दुनिया में रोजाना दर्ज होने वाले ताजा कोरोना वायरस मामलों की संख्या में मामूली सी गिरावट देखी जा रही है। नवंबर 2019 से दुनिया भर में 173,705,211 इस घातक संक्रमण से संक्रमित हो चुके हैं।

जबकि 156,570,213 ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक 3,735,771 लोगों की मौत हो चुकी है। 34,203,721 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है, इसके बाद भारत, ब्राजील, फ्रांस और तुर्की जैसे देश हैं। भारत वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। देश में सक्रिय मामले लगातार नौ दिनों से 2,00,000 से कम रहे हैं।

भारत के 6 राज्यों में सबसे ज्यादा केस

अगर भारत के अन्य राज्यों की बात करें, तो सबसे अधिक प्रभावित 6 राज्यों में महाराष्ट्र में 5,805,565, कर्नाटक में 26,35,122, केरल में 2,584,853, तमिलनाडु में 2,172,751 और आंध्र प्रदेश में 1,738,990 लाख मामले हैं।