कुछ ही घंटो बाद लगने वाला है साल का आखिरी चंद्रगहण, जानें कब और कहां दिखाई देगा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कुछ ही घंटो बाद लगने वाला है साल का आखिरी चंद्रगहण, जानें कब और कहां दिखाई देगा

चंद्र ग्रहण भारत में 28 अक्टूबर की रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जायेगा।




Chandra Grahan: आज 28 अक्टूबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है,साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर 2023, शनिवार की मध्यरात्रि को लग रहा है। आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा भी कहते हैं। यह चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा।ग्रहण का सूतक दोपहर 2 बजे से ही शुरू हो जाएगा,सूतक काल व ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ की भी मनाही होती है।



साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा


साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में 28 अक्टूबर की रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण 1 घंटे और 19 मिनट तक रहेगा


चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा


चंद्र ग्रहण को भारत के अलावा पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, उत्तरपूर्वी उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर में भी देखा जा सकेगा।


ग्रहण के सूतक काल में क्या करें

ग्रहण का सूतक दोपहर 2 बजे से ही शुरू हो जाएगा। इस समय घरों में मंदिरों के पट बंद कर दें और भगवान की मूर्ति को न स्पर्श करें और न ही उनकी पूजा करें। बाहर भी मंदिरों के दर्शनों पर रोक होगी, सभी मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे और फिर ग्रहण के समाप्त होने के बाद ही मंदिर के पट खुलेंगे, पहले साफ सफाई होगी और फिर दर्शन किए जा सकेंगे। इसके साथ ही सूतक से पहले तुलसी के पत्ते तोड़ लें और इन्हें खाने की गीले चीजें जैसे दूध, दही, पानी, और सब्जी आदि में डाल दें। सूखी चीजों में तुलसी नहीं डाली जाती। सूतक में बीमार, बच्चे, गर्भवती महिलाएं कुछ खा सकते हैं, लेकिन ग्रहण के दौरान कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए।


चंद्र ग्रहण कब लगता है 


चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही होता है,जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है। पृथ्वी की छाया चंद्रमा की सतह पर पड़ती है, जिससे यह कुछ घंटों के लिए धुंधला हो जाता है और कभी-कभी लाल रंग का भी दिखाई देने लगता है।