स्वाद के लिए उपयोग किये जाने वाले धनिये के हैं अनेक फायदे, जानने के लिए पढ़िए रिपोर्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

स्वाद के लिए उपयोग किये जाने वाले धनिये के हैं अनेक फायदे, जानने के लिए पढ़िए रिपोर्ट

खाना पकाने के बाद गार्निश और स्वाद के लिए उपयोग में लाया जाने वाला धनिया एकऔषधीय पौधा भी होता है। यह सिर्फ स्वाद में बेहतरीन ही नहीं बल्कि कई प्रकार के रोगो से भी बचाता है। इसके सेवन से कई प्रकार के रोगो से छुटकारा मिल सकता है। धनिया पाचन शक्ति बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन करने, डाइबिटीज , किडनी के साथ कई रोगों में असरदार हो सकता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल आदि विद्यमान होता हैं। जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है।
डायबिटीज में है फायदेमंद : हरा धनिया को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रामबाण माना जाता है। डाइबिटीज रोगियों के लिए हरा धनिया किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है। इसके नियमित सेवन से ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है।
किडनी रोगों में असरदार : कई शोधों में सामने आया है कि धनिया किडनी के लिए फायदेमंद होता है। धनिया में कई ऐसे तत्व होते हैं जो किड़नी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक : हरा धनिया न सिर्फ पेट की समस्याओं को दूर करने में फायदा देता है बल्कि यह आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी लाभकारी हो सकता है। पेट की समस्याओं जैसे पेट में दर्द होने पर आधा गिलास पानी में दो चम्मच धनिया डालकर पीने से पेट दर्द से राहत मिल सकती है।
कोलेस्ट्रॉल को करता है कम : हरा धनिया न सिर्फ खाने को महक देता है बल्कि यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। हरे धनिये में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। इसके लिए कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित व्यक्ति को धनिया के बीजों को उबालकर इसके पानी को पीना फायदेमंद हो सकता है।
एनीमिया से दिलाए राहत : धनिया आपके शरीर में खून को बढ़ाने में तो फायदेमंद होता ही है साथ ही यह आयरन से भरपूर होता है। इसलिए यह एनीमिया को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। साथ ही एंटी ऑक्‍सीडेंट, मिनरल, विटामिन ए और सी से भरपूर होने के कारण धनिया कैंसर से भी बचाव करता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाएं : हरे धनिये में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना हरे धनिये का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढाने में मदद मिल सकती है।