प्रियंका गांधी ने पीएम पर रैलियों को लेकर साधा निशाना तो बीजेपी ने किया पलटवार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

प्रियंका गांधी ने पीएम पर रैलियों को लेकर साधा निशाना तो बीजेपी ने किया पलटवार




कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महामारी के दौर में रैलियां करने को लेकर निशाना साधा तो भाजपा से जुड़े लोगों ने पलटवार किया है।

प्रियंका गांधी ने कहा था कि जब जनता की जान बचाने की जरूरत है, तब प्रधानमंत्री चुनावी रैलियां कर हंस रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सहयोगी आदित्य त्रिवेदी ने कहा, "प्रियंका गांधी की जानकारी बहुत सीमित है।

असम में समय से पहले चाय की पत्ती तोड़ने चली गईं और बंगाल में तो किसी ने बुलाया नहीं है। प्रियंका गांधी को जानकारी होनी चाहिए कि भाजपा ने अपनी जनसभाओं में संख्या कम करने का निर्णय ले लिया है और साथ ही 6 करोड़ मास्क बांटने का भी लक्ष्य रखा है।"

दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा था कि कोरोना की वैश्विक महामारी के दौरान लोग इलाज के अभाव में मर रहे हैं। सरकार का फोकस स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने पर होना चाहिए था। यह वक्त चुनावी रैलियां करने का नहीं है।

ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री मोदी को पीड़ित जनता के आंसू पोंछना चाहिए था, इस महामारी से जनता को बचाना चाहिए था, तब वो रैलियां कर रहे हैं और चुनावी सभाओं में हंसते नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी के इस बयान पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के ऑफिस ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका को जानकारी का अभाव है। उन्हें पता नहीं है कि भाजपा अब 500-500 लोगों की छोटी सभाएं कर रही है।