VIDEO - मास्‍क की चेकिंग कर रहे दारोगा को थप्पड़ मार गया लड़का, देखें वीडियो - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO - मास्‍क की चेकिंग कर रहे दारोगा को थप्पड़ मार गया लड़का, देखें वीडियो

मास्‍क की चेकिंग कर रहे दारोगा को थप्पड़ मार गया लड़का, देखें वीडियो


उत्‍तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मास्‍क चेकिंग अभियान के दौरान एक लड़का दरोगा साहब को बीच बाजार लोगों के सामने थप्‍पड़ मारकर भाग निकला, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने केे बाद इस घटना की चर्चा जोरों पर है, वहीं पुलिस अपनी किरकिरी से बचने के लिये अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है। 


सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में फाजिलनगर चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह अपनी सरकारी गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। वह गाड़ी में बैठे-बैठे ही एक लड़के को डांट रहे हैं, जिसने मास्क नहीं पहना है। कुछ समय बाद ही वह लड़का अचानक उन थप्पड़ जड़ देता है और वहां से भाग नि‍कलता है। यह देख बगल में खड़ा एक सिपाही उसको पकड़ने के लिये उसके पीछे दौड़ता है लड़का सिपाही पहुंच से दूर निकल जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 21 अप्रैल फाजिलनगर कस्‍बे के कालेज रोड की है। जो अब शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है ।


वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। इस बारे में थानाध्यक्ष पटहेरवा सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस इस घटना को लेकर काफी गंभीर है। आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति करने का साहस कोई न कर सके,थप्पड़ मारने वाले लड़के की धर पकड़ के लिए पुलिस ने अपने मुखबिर सूचना तंत्र को तेज करने की बात भी कही है।