इन गर्मियों में गन्ने के जूस के फायदे अवश्य लें। - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

इन गर्मियों में गन्ने के जूस के फायदे अवश्य लें।

 


गन्ने के जूस के फायदे और नुकसान


गर्मियों में नींबू और पुदीने के साथ गन्ने का जूस पीने का मज़ा ही कुछ और होता है। गन्ने के जूस के फायदे इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व जैसे कि प्रोटीन, फैट, फाइबर आदि के कारण हैं। गन्ने के जूस के फायदे और नुकसान से जुड़ी सारी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप चिलचिलाती गर्मी में बाहर किसी काम से गए हैं और आपको गन्ने के जूस वाला दिख जाए तो आप दौड़कर गन्ने का जूस पीने अवश्य जाएंगे। गर्मियों में गन्ने का जूस मिल जाए तो क्या बात बन जाती है। स्वाद में मीठा गन्ने का रस आपकी प्यास के अलावा आपको गन्ने के जूस के फायदे भी देता है। गन्ने का जूस तुरंत एनर्जी देता है, पेट की परेशानियां दूर रखता है, ब्लड प्रेशर सामान्य बनाएं रखने में मदद करता है आदि। गन्ने के जूस में विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, जिंक, फास्फोरस आदि पाएं जाते हैं जो सेहतमंद शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इन गर्मियों में गन्ने के जूस के फायदे अवश्य लें।

गर्मियों में गन्ने का जूस तुरंत एनर्जी देता है।


गन्ने के जूस के पौष्टिक तत्व


गन्ने के जूस के फायदे इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण होते हैं। इन सभी पौष्टिक तत्व का सेवन सही मात्रा में करने से सेहतमंद शरीर रखने में मदद मिलती है। गन्ने के जूस के पौष्टिक तत्व की जानकारी नीचे दी गई टेबल से ले सकते हैं।

पोषणमात्रा – 1 कप (240 एमएल)कैलोरी183प्रोटीन0 ग्रामफैट0 ग्रामशुगर50 ग्रामफाइबर0-13 ग्राम


गन्ने के जूस के फायदे


गन्ने के जूस को तुरंत एनर्जी देने के लिए, स्वस्थ पाचन शक्ति, सेहतमंद किडनी, लिवर आदि के लिए भी जाना जाता है। गन्ने के रस के फायदे से जुड़ी विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।


1) गन्ने के जूस के फायदे तुरंत एनर्जी देते हैं 


गर्मियों में गन्ने का जूस वाला आपको हर चौराहे पर आसानी से मिल जाएगा। अगर आप गर्मी में आप घर से बाहर हैं तो जरुरी है कि आप अपने आपको हाइड्रेट रखें। इसका मतलब है कि शरीर में पानी की कमी ना होने दें। शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए गन्ने के रस का सेवन किया जा सकता है। गन्ने में सिंपल शुगर पाई जाती हैं जो शरीर के द्वारा आसानी से अब्जॉर्ब की जा सकती हैं। इसी कारण से गन्ने के जूस के फायदे तुरंत एनर्जी देने के लिए जाने जाते हैं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नींबू पानी, नारियल पानी का सेवन भी किया जा सकता है।

गन्ने का जूस हाइड्रेट रखने में मदद करता है।


2) गन्ने का रस स्वस्थ डाइजेशन के लिए


अगर आपको आमतौर पर पेट की परेशानियां रहती हैं जैसे कि कब्ज, गैस आदि तो गन्ने के जूस के फायदे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। गन्ने के रस में फाइबर, शुगर आदि पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो स्वस्थ तरीके से डाइजेशन प्रोसेस पूरा करने में मदद करते हैं। गन्ने का जूस पीने से अधिकतर पेट की परेशानियां दूर रहने में मदद मिलती है।


3) गन्ने के जूस के फायदे सेहतमंत लिवर के लिए


गन्ने के जूस के फायदे लिवर के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। गन्ने का जूस लिवर को सही और स्वस्थ तरीके से काम करने में मदद करता है। पीलिया एक ऐसी बीमारी है जिसके होने पर लिवर पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। पीलिया होने पर गन्ने के जूस पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि पीलिया होने पर गन्ने के जूस के फायदे कई सारे प्राप्त होते हैं। गन्ने के जूस के फायदे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं जिससे लिवर किसी भी तरह के इंफेक्शन या बीमारी से बचा रहता है।


4) गन्ने के रस के फायदे स्वस्थ किडनी के लिए


किडनी का काम पूरे शरीर में स्वस्थ खून देना है इसलिए किडनी के स्वास्थ्य के बारे में भी सोचने बेहद जरुरी है। गन्ने के जूस में प्राकृतिक रूप से कोलेस्ट्रॉल, सोडियम, सैचुरेटिड फैट कम होता है और इन सभी के कम होने के कारण किडनी स्वस्थ रहती है और अच्छे से काम करती है।

गन्ने का जूस किडनी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।


5) गन्ने का जूस सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए


जी हां, ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने के लिए गन्ने के जूस के फायदे भी हैं। यह सभी को पता है कि ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने के लिए पोटैशियम को जाना जाता है। और आपको बता दें कि गन्ने के जूस में अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर सामान्य बने रहने से कई बीमारियां होने के आसार कम हो जाते हैं।


6) गन्ने के जूस के फायदे गले के लिए


गले में खराश या जलन होने पर गन्ने के जूस के फायदे  मदद कर सकते हैं। गन्ने का जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। इसके साथ ही गन्ने के जूस में विटामिन सी भी पाया जाता है जो गले की खराश दूर करने के लिए जाना जाता है। गले में खराश होने पर गन्ने के जूस का सेवन करें और जल्द राहत पाएं।


7) गन्ने के रस के फायदे वजन कम करने के लिए


गन्ने के जूस में फाइबर पाया जाता है जो वजन कम करने के लिए जाना जाता है। फाइबर का सेवन करने से भूख कम लगती है जिससे आप बार- बार खाना नहीं खाते हैं। बिना समय के खाना खाने से वजन बढ़ता है। लेकि अगर आप फाइबर का सेवन करेंगे तो वजन कम होने में मदद मिलेगी। गन्ने के जूस का सेवन सही मात्रा में ही करें क्योंकि इसमें शुगर भी होती है जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।

गन्ने का जूस वजन कम करने में मदद कर सकता है।


8) गन्ने के जूस के फायदे बुखार के दौरान


अगर बुखार के समय आपको कुछ खाने का मन नहीं है तो आप गन्ने का रस पी सकते हैं। गन्ने के जूस के फायदे बुखार में काम आ सकते हैं क्योंकि गन्ने का रस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो फ्री रेडिकल और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। आपको बता दें कि जब शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा कम होती है तब शरीर में फ्री रेडिकल आ जाते हैं और स्वस्थ सेल के साथ मिलकर बीमारी देते हैं। गन्ने का रस शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा सही बनाए रखता है जिससे फ्री रेडिकल से होने से वाले खतरे के आसार कम हो जाते हैं।


9) गन्ने के रस के फायदे मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए


यह बात सच है कि दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध के फायदे कई सारे हैं। लेकिन इसके साथ ही गन्ने के रस में भी कैल्शियम पाया जाता है जो दांत और हड्डियों को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। सही मात्रा में गन्ने के रस का सेवन करने से दांत और हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।


10) गन्ने के जूस के फायदे स्वस्थ दांतों के लिए 


अगर आपको दांतों से जुड़ी परेशानी है जैसे कि सांस में बदबू या फिर दांतों में सड़न, इन सभी के लिए गन्ने के फायदे आपके काम आ सकते हैं। गन्ने के रस में मिनरल्स जैसे कि कैल्शियम और फास्फोरस पाए जैते हैं जो इन परेशानियों से दूर रखने में मदद करते हैं। सही मात्रा में गन्ने का रस पीने से दांत मजबूत होने में मदद मिलती है।

गन्ने के जूस में कैल्शियम होता है जो दांत और हड्डियों के लिए लाभदायक होता है।


11) गन्ने के रस के फायदे त्वचा के लिए


गन्ने में प्राकृतिक रूप से अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड पाया जाता है जो त्वचा के लिए लाभदायक माना जाता है। गन्ने का रस का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां दूर होने में मदद मिलती है जैसे कि मुहांसे, झर्रियां, बढ़ती उम्र के आसार, त्वचा में नमी बनी रहना आदि। गन्ने के जूस के फायदे त्वचा पर सीधा लगाकर भी लिए जा सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

त्वचा के लिए गन्ने के रस का इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं। गन्ने के रस में शहद या हल्दी या मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तीनों में से कोई एक सामग्री अपनी सुविधा के अनुसार गन्ने के रस में मिलाएं और पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा में नमी बनी रहती है और त्वचा को कई पौष्टिक तत्व भी मिल जाते हैं। यह पेस्ट आप हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।


10 मिनट से ज्यादा गन्ने के जूस को फ्रिज में ना रखें।


तुरंत निकाला गया गन्ने के जूस का सेवन करें। ज्यादा समय के लिए निकले गन्ने का जूस पेट की परेशानी दे सकता है।



गर्मियों में गन्ने का रस दिन में एक बार मिल जाए तो गर्मियों का मौसम भी अच्छा लगने लग जाता है। गन्ने के जूस के फायदे कई सारे हैं अगर इसका सेवन सही मात्रा में किया जाए। जैसे कि सामान्य ब्लड प्रेशर, स्वस्थ लिवर, मजबूत हड्डियां और दांत, निखतती त्वचा आदि। वैसे तो गन्ने के रस के नुकसान बहुत कम हैं लेकिन इनका भी ध्यान रखना जरुरी है। दिन में एक गिलास गन्ने का रस आपको तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। गर्मियों में गन्ने के जूस का सेवन अवश्य करें और स्वस्थ रहें।


क्या रोजाना गन्ने का जूस पीना सेहतमंद होता है?

रोजाना गन्ने का जूस पीने से कोई हानि नहीं है अगर इसका सेवन सही मात्रा में किया जाए। गन्ने का जूस पीने से डाइजेशन स्वस्थ तरीके से होता है और साथ ही तुरंत एनर्जी मिलने में भी मदद मिलती है। एक दिन में दो गिलास गन्ने का जूस पीना काफी होता है।


क्या गन्ने के रस सेहत के लिए खराब है?

अगर आपको शुगर से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी है तो गन्ने का जूस आपके लिए नहीं है।


क्या गन्ने का जूस पीने से वजन बढ़ता है?

सही मात्रा में गन्ने का जूस पीना वजन के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है जिससे वजन सामान्य बने रहने में मदद मिलती है।


क्या गन्ने का जूस डायबिटीज से गुजर रहे लोगों के लिए अच्छा है?

गन्ने के जूस में प्राकृतिक रूप से शुगर होती है। अगर डायबिटीज से गुजर रहा व्यक्ति इसका सेवन करेगा तो उसे नुकसान हो सकता है। डायबिटीज से गुजर रहे लोगों के लिए गन्ने का जूस पीना अच्छा ऑप्शन नहीं है।