कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में आज से वीकेंड लॉकडाउन, सूनसान पड़े हाईवे - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में आज से वीकेंड लॉकडाउन, सूनसान पड़े हाईवे

 


भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। जिस कारण देश के राज्यों ने तमाम पाबंदियां लगा दीं हैं। फिर भी कोरोना वायरस की रफ्तार कम नहीं हो रही है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों ने पाबंदियां लगा दीं हैं। महाराष्ट्र में आज से वीकेंड लॉकडाउन शुरू हो गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान सड़कें सुनसान दिखीं। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है।

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 58,993 नए केस और 301 मौतें

www.covid19india.org वेबसाइट के अनुसार, वहीं महाराष्ट्र राज्य में भी बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 58,993 नए केस सामने आएं हैं और 301 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान समय में राज्य में लगभग 27 लाख लोगों को होमकोरंटाइन में रखा गया है। लगभग 24 लाख लोग इंस्टीट्यूशनल कोरंटाइन में हैं।

महाराष्ट्र में कुल 5,34,603 केस एक्ट‍िव हैं। नागपुर में बीते 24 घंटे में 6,489 नए कोरोना मरीज सामने आए और 64 लोगों की जान गई। मुंबई में 9 हजार 200 नए केस आए और 35 मौतें हुईं। शहर में कुल 777 इमारतों को सील किया गया है। महाराष्ट्र में आज से दो दिन का लॉकडाउन होगा। इसे देखते हुए फिल्म और धारावाहिकों की शूटिंग भी दो दिन के लिए रोक दी गई है। फिल्म जगत से जुड़े संगठनों से मुलाकात के बाद ये फैसला लिया गया है।

भारत में आए 1 लाख 45 हजार से ज्यादा केस

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,45,384 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,32,05,926 हो गई है। 780 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,68,436 हो गया है। वहीं देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 10,46,631 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,19,90,859 हो गई है। जानकारी के अनुसार, देश में कुल 9,80,75,160 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।