West Bengal Elections 2021: PM मोदी ने वोटर्स से की रिकॉर्ड वोटिंग की अपील की, सुबह 9:30 बजे तक 15.85% वोटिंग हुई - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

West Bengal Elections 2021: PM मोदी ने वोटर्स से की रिकॉर्ड वोटिंग की अपील की, सुबह 9:30 बजे तक 15.85% वोटिंग हुई

 




West Bengal Elections 2021, PM Modi, West Bengal Polls, News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM MODI) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ( West Bengal Elections 2021) के चौथे चरण के तहत शनिवार को हो रहे मतदान में लोगों से रिकॉर्ड संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है. वही चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9:30 बजे तक लगभग 15.85% वोटिंग हुई है.

पीएम मोदी ट्वीट किया, ” पश्चिम बंगाल में चौथे चरण का मतदान हो रहा है. मैं लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं. खासकर युवा और महिला मतदाताओं से मैं बड़ी संख्या में आकर मतदान करने का अनुरोध करूंगा.”

बता दें कि चरण में पांच जिलों की 44 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान सम्पन्न होना है. मतों की गिनती दो मई को होगी. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 44 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह 7 बजे मतदान चल रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा जिले में 9 सीटों, दक्षिण 24 परगना में 11, अलीपुरद्वार में 5, कूचबिहार में 9 और हुगली में 10 सीटों पर कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मतदान हो रहा है. मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई. मतदान शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा. पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव हो रहा है. मतगणना दो मई को होगी.

इस चरण में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी और अरूप बिस्वास समेत 373 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला 1.15 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे.

शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. 15,940 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 789 टुकड़ियां तैनात की गई है. सीपीएफ की सबसे अधिक 187 टुकड़ियों की तैनाती कूचबिहार में की गई है जहां चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले समेत हिंसा की छिटपुट घटनाएं देखी गई. केंद्रीय बलों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर राज्य पुलिस बल की भी तैनात की गई है.