MP में फिर खुलेंगे RTO चेक पोस्ट: हाईकोर्ट ने सरकार को 30 दिन में खोलने के दिए आदेश; CM के निर्देश पर हुए थे बंद। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

MP में फिर खुलेंगे RTO चेक पोस्ट: हाईकोर्ट ने सरकार को 30 दिन में खोलने के दिए आदेश; CM के निर्देश पर हुए थे बंद।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 30 दिनों के भीतर प्रदेश की सीमाओं पर 1 जुलाई 2024 से बंद किए गए RTO चेक पोस्ट फिर से खोलने का आदेश दिया है।



मुख्य न्यायाधीश ने इस संबंध में अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए यह सख्त निर्देश दिया है। इन चेक पोस्ट को मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर भ्रष्टाचार रोकने के उद्देश्य से बंद किया गया था।


MP - भोपाल |मध्यप्रदेश में आरटीओ चेक पोस्ट फिर से खुलेंगे। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बड़ा फैसला सुनाया है।राज्य सरकार को आदेश दिए हैं कि 30 दिनों के भीतर सभी चेक पोस्ट शुरू करें। भारी वाहनों की जांच और हादसे रोकने के लिए चेक पोस्ट जरूरी हैं,मध्यप्रदेश में आरटीओ चेक पोस्ट फिर से खुलेंगे। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बड़ा फैसला सुनाया है। राज्य सरकार को आदेश दिए हैं कि 30 दिनों के भीतर सभी चेक पोस्ट शुरू करें। भारी वाहनों की जांच और हादसे रोकने के लिए चेक पोस्ट जरूरी हैं।



फैसले के खिलाफ ऊपरी कोर्ट का रुख करेंगे


ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती ने कहा कि अभी 30 दिन का समय है। ऊपरी कोर्ट का रुख करेंगे। इस फैसले को चुनौती देंगे। अपनी बात मजबूती से रखेंगे। एसोसिएशन कोर्ट में सौरभ शर्मा से जुड़े मामले का हवाला देंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के चेक पोस्ट खत्म करने को लिखे गए पत्र को भी आधार बनाएंगे।


उन्होंने कहा- पहले ही केंद्र स्तर पर चेक पोस्ट हटाने की दिशा में कदम उठाए जा चुके हैं, ऐसे में इन्हें फिर से शुरू करना तर्कसंगत नहीं है। राज्य सरकार पहले ही आदेश दे चुकी है कि ओवरलोडिंग की जांच टोल प्लाजा पर की जाएगी। ऐसे में अब चेक पोस्ट दोबारा शुरू करने का औचित्य समझ से परे है।


1 जुलाई 2024 से बंद किए गए थे चेक पोस्ट


राज्य सरकार ने 30 जून 2024 के बाद प्रदेशभर में आरटीओ चेक पोस्ट बंद कर दिए थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर 1 जुलाई 2024 से लागू किया गया था। इसके बाद परिवहन विभाग ने जांच व्यवस्था समाप्त कर दी थी, जिससे सड़कों पर निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे थे।


चेक पोस्ट शुरू करने 2025 में दायर की गई थी याचिका


चेक पोस्ट इसी फैसले के खिलाफ याचिकाकर्ता रजनीश त्रिपाठी ने 2025 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों को पक्षकार बनाया।


याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता जुबिन प्रसाद और भानु प्रकाश ने दलील दी कि चेक पोस्ट बंद होने से ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन के मामले बढ़े हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।


आदेश नहीं माना तो अवमानना


हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेश की प्रमाणित प्रति मिलने के 30 दिनों के भीतर सभी चेक पोस्ट दोबारा शुरू किए जाएं। अगर इस अवधि में आदेश का पालन नहीं किया गया, तो याचिकाकर्ता अवमानना याचिका दायर कर सकता है।


मामले को पुनर्जीवित किया जा सकता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।