घमापुर में हत्याः कजलिया के मेले में हुआ विवाद : युवक की हुई मौत; दो आरोपी गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

घमापुर में हत्याः कजलिया के मेले में हुआ विवाद : युवक की हुई मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

कजलियाॅ के दिन भान तलैया में मेले का आयोजन हुआ था। इसी दौरान, यश मेहरौलिया का कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि करुण सिंधी, सोनू सिंधी और उनके 4-5 साथियों ने मिलकर यश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 





MP- जबलपुर | जबलपुर में घमापुर थाना क्षेत्र में कजलिया के मेले के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया,विवाद ने सोमवार को एक युवक की जान ले ली। भान तलैया में लगे मेले में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल यश मेहरौलिया जिसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है, बता दें की युवक ने  इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और बाकी की तलाश जारी है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कजलियाॅ के दिन भान तलैया में मेले का आयोजन हुआ था। इसी दौरान, यश मेहरौलिया का कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि करुण सिंधी, सोनू सिंधी और उनके 4-5 साथियों ने मिलकर यश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में यश के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद यश को गंभीर हालत में जबलपुर के नीरज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।



घमापुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्काे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल यश के बयान दर्ज किए गए थे। यश ने अपने बयान में हमलावरों के नाम बताए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने करुण सिंधी और सोनू सिंधी सहित 4 से 5 आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।