जबलपुर की केंद्रीय जेल में बंदी ने लगाई फांसी हुई मौत:जेल अस्पताल के बाथरूम में गमछे से लटका मिला शव। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर की केंद्रीय जेल में बंदी ने लगाई फांसी हुई मौत:जेल अस्पताल के बाथरूम में गमछे से लटका मिला शव।

जेलर मदन कमलेश के अनुसार, बंदी ने जेल के अस्पताल वार्ड नंबर 3 के बाथरूम में गमछे से फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।


MP- जबलपुर |जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र केंद्रीय जेल में सोमवार सुबह करीब साढ़े 8.30 बजे एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक, जेलर और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बंदी की मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान गुड्डू उर्फ राजा विश्वकर्मा (58) के रूप में हुई है। वह 2024 से जेल में बंद था। बंदी जबलपुर के संजीवनी नगर क्षेत्र का निवासी था। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह शुगर का मरीज भी था।

उस पर संजीवनी नगर थाने में अपराध क्रमांक 273/2024 के तहत धारा 140(1), 103, 238 और 61(2) भारतीय दंड संहिता में मामला दर्ज था। कोर्ट से 16 अगस्त 2024 को जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल में दाखिल किया गया था। उस पर हत्या का केस भी है। फिलहाल मामला जबलपुर की अदालत में विचाराधीन है।


वर्तमान में प्रकरण न्यायालय चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश जबलपुर में विचाराधीन है। आज 20 अप्रैल को उक्त विचाराधीन बंदी गुडडू उर्फ राजा पिता गुलाब विश्वकर्मा द्वारा प्रातः8:30  बजे लगभग अस्पताल खण्ड के वार्ड क्रमांक 3 के अंदर स्थित शौचालय में फॉसी लगा ली। घटना की सूचना मजिस्ट्रेट को दे दी गई है। परिजनों को भी सूचना भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।