डॉ. नवनीत कोठारी को मिला CMHO का अतिरिक्त प्रभारः कलेक्टर ने जारी किया आदेश, डॉ. संजय मिश्रा दायित्वों से हुए मुक्त - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

डॉ. नवनीत कोठारी को मिला CMHO का अतिरिक्त प्रभारः कलेक्टर ने जारी किया आदेश, डॉ. संजय मिश्रा दायित्वों से हुए मुक्त



MP- जबलपुर|जबलपुर में फर्जी देयकों बिल के माध्यम से लगभग ₹93 लाख से अधिक के भुगतान घोटाले की शिकायतों के बाद, कलेक्टर ने रविवार रात कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा को निलंबित कर दिया है। अब डॉ. नवनीत कोठारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि पूर्व सीएमएचओ को भोपाल संभाग अटैच किया गया है।
जबलपुर के नये CMHO सिविल सर्जन डॉ कोठारी को दायित्व सौंपा गया,बता दें की बीते दिनों मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा को वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।





कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर निलंबित सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा के स्थान पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी को तत्काल प्रभाव से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन निहित समस्त दायित्वों का प्रभार सौंप दिया है। 


डॉ कोठारी सीएमएचओ के दायित्वों का निर्वहन राज्य शासन द्वारा नियमित पदस्थापना किये जाने अथवा आगामी आदेश तक करेंगे। निलंबित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा को वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।