इन पांच फलों के सेवन से गर्मियों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कहें bye - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

इन पांच फलों के सेवन से गर्मियों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कहें bye

 

गर्मियों के दिनों में ज्यादातर हाई ब्लड प्रेशर(High blood pressure) की समस्या हो जाती है, जो गर्मियों में सबसे ज्यादा दिक्कत देती है। बहुत से लोग इस दिक्कत को झेल रहे हैं ,इन लोगों के लिए गर्मियों में इस दिक्कत से निपटना बहुत मुश्किल होता है। इन समस्याओं से मुक्ति को केवल नियमित तौर पर खानपान में ध्यान रखकर ही पाया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर कौन से फलों का सेवन आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है।


तरबूज



तरबूज बहुत ही कम कैलोरी वाला मीठा और ताजा फल माना जाता है। इसको किसी भी रूप में  सलाद, या जूस आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। विटामिन सी और ए, पोटेशियम, अमीनो एसिड, लाइकोपीन, सोडियम और एंटीऑक्सिडेंट भी तरबूज में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को हाई ब्लड प्रेशर से बचाता है।

कीवी



कीवी में एंटीऑक्सिडेंट और खनिज के साथ साथ फाइबर,विटामिन सी और फोलेट भी होता हैं, जो आपके पाचन क्रिया में सुधार, इम्यूनिटी को बढ़ाने  और स्किन के स्वास्थ्य में सुधार जैसे कई काम करता है। हाई ब्लड प्रेशर से होने वाली कई बीमारी जैसे स्ट्रोक, दिल का दौरा आदि को भी कीवी रोकती है।

आम



आम तो हर इंसान का फेवरेट होता है और ये काफी टेस्टी भी होता है, लेकिन  हाई ब्लड प्रेशर के लिए आम एक बहुत ही अच्छा ऑब्शन है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि आम में फाइबर और बीटा कैरोटीन पाए जाते है, ये दोनों ही ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।

केला



केले में पोटेशियम और सोडियम होता है, जिससे ये हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोगों और स्ट्रोक से हमारी रक्षा करता है। केवल केला ही एक ऐसा फल है, जो हमारे पाचन को भी बढ़ावा देता है, एक लंबे समय तक लोगों को इसके सेवन के बाद भूख नहीं लगती है। हाई ब्लड प्रेशर से लड़ने में भी ये हमारी मदद करता है।

स्ट्रॉबेरी



स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन (एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिक), विटामिन सी, पोटेशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड के गुण पाए जाते है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर कम किया जा सकता हैं