महिला से रेप का वीडियो हुआ वायरल, जालिमों ने प्राइवेट पार्ट में डाल दी शराब की बोतल, अब आरोपियों के फोटो हुए जारी - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

महिला से रेप का वीडियो हुआ वायरल, जालिमों ने प्राइवेट पार्ट में डाल दी शराब की बोतल, अब आरोपियों के फोटो हुए जारी



इन दिनों सोशल मीडिया पर नार्थ ईस्ट की एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला के साथ यौन शोषण किया गया है। यह वीडियो राजस्थान से जोधपुर का बताया जा रहा है। अभी हाल ही में महिला ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी बड़ा बयान दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों की तस्वीरें भी जारी कर दी है।https://twitter.com/assampolice/status/1397630456162488320?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1397630456162488320%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-13836626893674897479.ampproject.net%2F2105150310000%2Fframe.html




मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ ईस्ट के नागालैंड की रहने वाली एक महिला के साथ चार लड़कों और एक लड़की ने रेप किया था। बताया जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, जोधपुर वाली घटना से जुड़ा नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन सभी आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। लोगों को पहचानकर पुलिस की मदद करने की अपील की गई है। पुलिस ने आरोपियों के फोटो भी जारी कर दिए हैं।

4 लड़कों और एक लड़की ने किया महिला से रेप

जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर नागालैंड की महिला के साथ 4 लड़के और एक लड़की ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान आरोपियों ने हैवानियत की हदों को पार कर दिया और पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में एक शराब की बोतल घुसा दी। इसी दौरान उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और अपने दोस्तों में शेयर कर दिया।

लोगों ने वीडियो को जोधपुर की आत्महत्या से जोड़ा

जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजस्थान के जोधपुर में महिला की हत्या से इस मामले को जोड़ा जा रहा है। जबकि केंद्रीय मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि हत्या आत्महत्या नहीं की है। बता दें कि बीती 23 मई को जोधपुर में नागालैंड की एक 25 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली, उसने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। महिला एक रेस्टोरेंट में काम करती थी।

वायरल वीडियो जोधपुर का नहीं

जबकि दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर जोधपुर वाला वीडियो वायरल होने पर इस खबर का खंडन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नार्थ ईस्ट की एक महिला के साथ 4 लड़कों और एक लड़की के द्वारा रेप किए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो जोधपुर आत्महत्या मामले से जुड़ा मामला नहीं है। जबकि जोधपुर के पुलिस कमिश्नर से मेरी बात हुई है। हालांकि सभी राज्यों की पुलिस दोषियों की गिरफ्तारी के लिए अलर्ट कर दिया है।पुलिस ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों की तस्वीर ट्विटर पर जारी की है।