कमर में कट्टा खोंसे हुये अपराध करने की नीयत से घूम रहे शातिर बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कमर में कट्टा खोंसे हुये अपराध करने की नीयत से घूम रहे शातिर बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा


हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही, कट्टा, कारतूस, एयर गन, तलवार, चायना चाकू जप्त, आरोपी गिरफ्तार।

                   





थाना हनुमानताल की टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1 कट्टा, 1 कारतूस, 2 एयर गन, 2 तलवार, चायना चाकू  जप्त किया गया है।



MP-जबलपुर कमर में कट्टा खोंसे हुये अपराध करने की नीयत से घूम रहे शातिर बदमाश को पुलिस ने विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा और आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।इस संबंध में थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी ने बताया कि आज दिनॉक 18-3-22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि राजा बाबा की कुटी के पास शहजाद खान नाम का व्यक्ति कट्टा खोंसे हुये अपराध करने की नीयत से घूम रहा है।


सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देते हुये मुखबिर बताये हुलिये के खड़े व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम शहजाद  खान उम्र 35 वर्ष निवासी आयशा नगर अमखेरा गोहलपुर बताया,उसकी तलाश लेने पर कमर में एक कट्टा जिसमें एक कारतूस लोड था खोंसे हुये मिला, कट्टे को कब्जे में लेते हुये शहजाद खान को अभिरक्षा मे लेकर शहजाद खान के घर की तलाशी ली गई तो घर में 2 तलवार, 1 चायना चाकू,  2 एयर गन और एक पिस्टलनुमा लाईटर रखे हुये मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी शहजाद खान के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



       इनकी रही सराहनीय भूमिका



आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक कनक सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक रामजी पाण्डे, सुधीर सिंह, महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक बृजेश त्रिपाठी, गौरव तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।