VIDEO: लाड़ली बहना योजना के लिए समग्र आईडी eKYC खुद कैसे करें? - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO: लाड़ली बहना योजना के लिए समग्र आईडी eKYC खुद कैसे करें?

लाड़ली बहना योजना के लिए समग्र आईडी eKYC खुद कैसे करें?






MP- भोपाल |लाडली बहना योजना के लिए समग्र आईडी का eKYC: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फरवरी 2023 में “Ladli Behna Yojana” की घोषणा की है। यह योजना मुख्य रूप से एमपी राज्य की महिलाओं और लड़कियों के लिए है, और आप इसके ऑफलाइन तरीके से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सीएम ने सीहोर जिला बुदनी में एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की घोषणा की।


इस योजना के तहत एमपी राज्य की विवाहित महिलाओं को एमपी सरकार से प्रति माह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। इस योजना का उद्देश्य गरीब लड़कियों और महिलाओं को सहायता और फाइनेंसियल सपोर्ट प्रदान करना है, जिससे उनका जीवन सशक्त होगा। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने में मदद करना है।


लाड़ली बहना योजना के लिए समग्र आईडी eKYC खुद कैसे करें?

समग्र पोर्टल के माध्यम से eKYC करने हेतु, आपको आधिकारिक वेबसाइट http://samagra.gov.in पर जाना होगा।

अपनी समग्र आईडी और इमेज कोड दर्ज करके “सर्च” बटन पर क्लिक करें।

अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओ.टी.पी. से सत्यापन करें।

उसके बाद, अपना आधार नंबर दर्ज करें तथा आधार से प्राप्त ओ.टी.पी. को दर्ज कर अपने आधार को सत्यापित करें।

आधार में दर्ज आपका नाम, जन्मतिथि और लिंग का समग्र डाटा से मिलान होना चाहिए। होने पर आपका समग्र आधार eKYC सफलतापूर्वक हो जाएगा।

मिलान नहीं होने की स्थिति में आधार eKYC का अनुरोध स्थानीय निकाय को अनुमोदन के लिए प्रेषित हो जाएगा ।

• समग्र पोर्टल के माध्यम से eKYC करने


हेतु, आपको आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा। अपनी समग्र आईडी और इमेज कोड


दर्ज करके "सर्च" बटन पर क्लिक करें।


• अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओ.टी.पी. से सत्यापन करें।


उसके बाद, अपना आधार नंबर दर्ज करें तथा आधार से प्राप्त ओ.टी.पी. को दर्ज कर अपने आधार को सत्यापित करें।


• आधार में दर्ज आपका नाम, जन्मतिथि और लिंग का समग्र डाटा से मिलान होना चाहिए। होने पर आपका समग्र आधार eKYC सफलतापूर्वक हो जाएगा।


. मिलान नहीं होने की स्थिति में आधार eKYC का अनुरोध स्थानीय निकाय को अनुमोदन के लिए प्रेषित हो जाएगा


अब आप लाड़ली बहना योजना आवेदन फॉर्म भरने के लिए तैयार हैं।


लाड़ली बहना योजना लिए पात्रता मानदंड


आयुः उम्मीदवारों की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


• विवाह: आवेदक विवाहित होना चाहिए।


• बैंक खाता: मासिक भुगतान प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों के पास बैंक खाता होना चाहिए।


बैंक खाता लिंकिंग: DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय होने के साथ उम्मीदवारों के बैंक खाता उनके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।


• समग्र आईडी: उम्मीदवारों के पास समग्र पोर्टल के माध्यम से समग्र आईडी होनी चाहिए।


• आधार समग्र लिंकिंग: उम्मीदवारों के आधार कार्ड से समग्र आईडी e-KYC लिंक होना चाहिए।


अधिक जानकारी और लाड़ली योजना eKYC के बारे में लेटेस्ट इनफार्मेशन को लेके अपडेट रहने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।