VIDEO : कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई 4% की वृद्धि, सीएम शिवराज ने की घोषणा। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO : कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई 4% की वृद्धि, सीएम शिवराज ने की घोषणा।


अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महंगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त करते हुए राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का हम फैसला कर रहे हैं: CM





MP - सीहोर |मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शासकीय कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है। वित्त विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस मामले में जल्द ही आदेश जारी हो जाएंगे। न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा सीहोर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में की है।


42 फीसदी डीए का मिलेगा लाभ


दरअसल, केन्द्र की तर्ज पर साल में दो बार जनवरी और जुलाई में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। केन्द्र के साथ अन्य राज्यों द्वारा पहले ही बढ़ोत्तरी की जा चुकी है और अब मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अब प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों के डीए में भी 4% वृद्धि होगी, जिसके बाद राज्य के कर्मचारियों का डीए केन्द्र के समान 42 फीसदी हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 10000 तक वृद्धि देखने को मिलेगी।इससे सरकारी खजाने पर करीब 160 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ने का अनुमान है।


केंद्रीय कर्मचारियों के समान हुआ महंगाई भत्ता


उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में भी केंद्र के समान जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता रिवाइज किया जाता है। उधर केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्रीय कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता मिल रहा है जबकि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 38% मिल रहा था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान हो गया।