दिल्ली में नाबालिग लड़की का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

दिल्ली में नाबालिग लड़की का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 16 साल की लड़की का यौन शोषण किया और उसे घायल अवस्था में अस्पताल के बाहर फेंककर फरार हो गया। आरोपी पीड़िता को पहले से जानता था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उसी इलाके में रहने वाले आरोपी को वारदात के दो दिन बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया लेकिन उसने इंकार कर दिया। आरोपी उसके घर गया और जबरन अपने घर ले आया, जहां उसने लड़की का यौन शोषण किया। बाद में आरोपी पीड़िता को एक अस्पताल के बाहर फेंककर फरार हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, '' हमें अस्पताल से सूचना मिली। लड़की के निजी अंगों में जख्म हैं लेकिन उसकी हालत स्थिर है।'' उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के पेट के निचले हिस्से में छह-सात टांके आए हैं और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बाहरी दिल्ली में 12 साल की लड़की के साथ यौन शोषण और हमला करके घायल करने का मामला सामने आने के कुछ ही दिन के अंदर नाबालिग से यौन शोषण का यह दूसरा मामला सामने आया है।