मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को भेजा समन, यौन शोषण मामले में कल सुबह 11 बजे करेगी पूछताछ - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को भेजा समन, यौन शोषण मामले में कल सुबह 11 बजे करेगी पूछताछ

 


बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस से यौन शोषण और दुर्व्यवहार के मामले में मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप को समन जारी किया है. अनुराग कश्यप को कल यानि गुरुवार को सुबह 11 बजे बुलाया गया है. एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है.

इससे पहले, रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली अभिनेत्री की लड़ाई अब केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले लड़ेंगे. इसके लिए आठवले आज दोपहर बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने वाले हैं. आठवले ने मुंबई पुलिस से निर्देशक को गिरफ्तार करने की मांग की है.
अठावले ने कहा, "मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करे, नहीं तो हम जल्द धरना पर बैठेंगे." मंत्री का समर्थन मिलने पर अभिनेत्री ने उन्हें सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया.