ओसाका दूसरी बार बनीं यूएस ओपन क्वीन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

ओसाका दूसरी बार बनीं यूएस ओपन क्वीन

न्यूयॉर्क, 13 सितंबर| चौथी सीड जापान की नाओमी ओसाका ने फाइनल मुकाबले में पूर्व नंबर एक बेलारुस की विक्टोरिया अजारेंका को शनिवार को 1-6, 6-3, 6-3 से पराजित कर वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। ओसाका दूसरी बार यूएस ओपन चैंपियन बनीं हैं।
ओसाका ने एक घंटे 53 मिनट तक चले मुकाबले में अजारेंका को 1-6, 6-3, 6-3 से हराकर खिताब जीता। ओसाका हालांकि पहले सेट में अजारेंका के खिलाफ बेदम नजर आयीं और उन्होंने 1-6 से यह सेट गंवाया। इसके बाद ओसाका ने जबरदस्त तरीके से वापसी की और अगले दोनों सेट में अजारेंका को पूरी तरह मात देते हुए 6-3, 6-3 से सेट अपने नाम किया। वर्ष 1994 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब किसी महिला खिलाड़ी ने पहला सेट हारने के बाद यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया है। ओसाका के करियर का यह तीसरा ग्रैंड स्लेम खिताब है जबकि यूएस ओपन में वह दूसरी बार चैंपियन बनीं हैं। इससे पहले वह 2018 में यूएस ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।