कंगना से माफी नहीं मांगेंगे संजय राउत, कहा-पहले वह माफी मांगे - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कंगना से माफी नहीं मांगेंगे संजय राउत, कहा-पहले वह माफी मांगे

मुंबई:बॉलीवुड क्वीन कंगना रानौत (Kangna Ranaut) के खिलाफ शिवसेना (Shivsena) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) अपनी बदजुबानी पर कायम रहेंगे. इसके उलट उन्होंने कंगना की ट्वीट को अब धार्मिक रंग देने का प्रयास और किया है. उन्होंने न्यूज नेशन के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि कंगना यदि मुंबई (Mumbai) और महाराष्ट्र पर अपने बयान पर माफी मांगती हैं, तो शायद मैं भी माफी (Apologies) मांगने की सोच सकता हूं. उन्होंने मुंबई यानी मुंब्रा देवी के बारे में ऐसी बात कही है.
कंगना पर फिर किए सवाल
गौरतलब है कि शनिवार को न्यूज नेशन के संवादताता से बातचीत में संजय राउत ने कंगना रानौत के लिए गाली-गलौच भरे शब्दों का प्रयोग किया था. इस बारे में सोशल मीडिया पर न सिर्फ उन्हें नसीहतें दी जा रही हैं, बल्कि संजय राउत के लिए #संजय_राउत_माफी_मांगो भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. इस प्रकरण में जब रविवार को न्यूज नेशन संवादताता ने संजय राउत से बात करनी चाही तो उन्होंने माफी मांगने से इंकार करते हुए मुंब्रा देवी का जिक्र कर कंगना रानौत पर फिर से सवाल खड़े कर दिए.

पहले कंगना मांगे माफी
उन्होंने कहा कि जो लोग मुंबई में रहते हैं, मुंबई की बदौलत खाते हैं, उनके ऐसे बयानों पर वह यही रुख अपनाएंगे. उन्होंने एक बार फिर कहा कि यदि कंगना रानौत मुंबई और महाराष्ट्र पर अपने बयान को लेकर माफी मांगती हैं, तो वह इस बारे में सोच सकते हैं. संजय राउत ने कहा कि क्या कंगना की हिम्मत है कि वह अहमदाबाद की तुलना पाकिस्तान से कर सकें. इसके साथ ही उन्होंने फिर दोहराया कि कंगना ने जो किया है, उसके (कंगना) खिलाफ टिप्पणी पर उन्हें कोई डर नहीं है.