जबलपुर: सदर मेन रोड स्थित काली मंदिर के पास गणेश चौक एक ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे आग लग गई। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर: सदर मेन रोड स्थित काली मंदिर के पास गणेश चौक एक ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे आग लग गई।


  जबलपुर: सदर मेन रोड स्थित काली मंदिर के पास गणेश चौक एक ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि पास की दुकान जलने लगी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। उसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की 8  गाड़ियां मौके पर है जो आग को काबू कर रही है। दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

महाकाली मंदिर के बाजू से एवन सायकल की दुकान है। यह दुकान रात में बंद थी। रात करीब 12 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान से ही सटकर एक हॉट चिप्स की भी दुकान थी जहां तक आग पहुंच गई प्रत्यक्षदर्शी बंटी शिवहरे, राजेश ने बताया कि हल्ला मचने पर क्षेत्रीय नागरिक भी जमा हो गए। दमकल विभाग को सूचित किया गया नागरिकों के सहयोग से दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। क्योंकि दुकान में टायर ट्यूब  के साथ अन्य सामग्री भी रखी होने के कारण चारों ओर धुंआ का गुब्बार दिखाई दे रहा था। यह दुकान अमन छावड़ा की बताई जाती है । आग से समान बुरी तरह जलकर नष्ट हो गया ।

क्षेत्र मेंदहशत मची

आग लगने से क्षेत्र में दहशत मच गई क्योंकि आग से उठती लपटों को देखकर आसपास के लोग सहम गए थे दमकल विभाग की 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका कैंट बोर्ड के साथ ही नगर निगम का भी दमकल वाहन आग बुझाने में लगा रहा  बताया जाता है साइकिल की दुकान में रबड़ के समान एवं ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण चारों ओर धुआं फैल गया था ,वही हॉट चिप्स की दुकान में भी गैस सिलेंडर एवं भटियां रखी हुई  थी जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। हालांकि देर रात करीब 3 बजे आग पर काबू पाया जा सका इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली