जबलपुर के गढ़ा इलाके में देर रात चली गोली मामूली विवाद पर चली गोली एक की मौत - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर के गढ़ा इलाके में देर रात चली गोली मामूली विवाद पर चली गोली एक की मौत


जबलपुर : 15 नवम्बर रविवार देर रात शराब के नशे में युवक ने चलाई गोली हत्या की वरदात से फैली सनसनी जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत गुप्ता नगर में मामूली बात पर हुए विवाद के दौरान छुट्टू कोरी युवक द्वारा गोली चलाने की घटना में राजकुमार कोरी व्यक्ति की मौत हो गई। गोली चलाने की घटना की खबर लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए पुलिस ने घायल राजकुमार कोरी को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि गुप्ता नगर में रहने वाले राजकुमार कोरी के भतीजे भवानी कोरी का इलाके के रहने वाले छुट्टू  कोरी के भाई संतोष कोरी से किसी बात पर विवाद हुआ। इस विवाद के दौरान छुट्टू कोरी ने कट्टे से गोली चला दी।घटना के दौरान बीच बचाव कर रहे राजकुमार के दाहिने कंधे के नीचे गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के दौरान राजकुमार के भतीजे भवानी के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई जिससे उसे भी चोट पहुंची है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और फरार छुटटू कोरी की तलाश की जा रही है।