जबलपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल तो पुलिस महानिरीक्षक ने दिया नगद ईनाम - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल तो पुलिस महानिरीक्षक ने दिया नगद ईनाम


 मानवता की मिसाल पेश करते हुये घायलों को कंधे एवं गोद में उठाकर मेडिकल कालेज की कैजुअल्टी तक पहुंचाने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर द्वारा किया गया 1000-1000/-रू. के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत


                     जिला जबलपुर थाना चरगवाॅ अंतर्गत दिनांक 17-11-2020 की सुबह लगभग 8 बजे  ग्राम कोहला से मजदूरो को बैठाकर पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जीए 9077 का चालक मटर तुड़वाने हेतु शहपुरा जा रहा था, पिकअप वाहन के चालक ने तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये  ग्राम घुघरी में पिकअप वाहन को पलटा दिया जिससे वाहन मे सवार 29 मजदूर घायल हो गये, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी चरगवाॅ श्री रीतेश कुमार पाण्डेय हमराह स्टाफ सउनि संतोष सेन,  लेखराम पटेल आरक्षक  अशोक यादव, राजेश मेहरा, अंकित मेहरा, को लेकर मौके पर पहुंचे,  ग्राम कोहला निवासी 29 घायलों को 100 डायल वाहन, थाना चरगवाॅ का पुलिस वाहन, स्थानीय लोगों की दो कार, एवं सूचना पर पहुंची 108 एम्ब्ंयूलेंस से तत्काल उपचार हेतु मेडीकल काॅलेज स्थानीय लोगोें की मदद से लाया गया,  मेडिकल कालेज पहुंचने पर घायलों की संख्या अधिक होने एवं स्टेचर की संख्या कम होने के कारण  थाना चरगवाॅ में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष सेन, एल.आर. पटेल, आरक्षक अशोक, राजेश, अंकित स्वयं घायलों को कंधे एवं गोद में उठाकर मेडिकल कालेज की कैजुअल्टी तक स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया, जिसके फलस्वरूप सभी सुरक्षित है।


                        आज दिनाॅक 18-11-2020 को दोपहर 1 बजे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री भगवत सिंह चैहान (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में मानवता की मिसाल पेश करने वाले थाना चरगवाॅ में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष सेन, लेखराम पटेल, आरक्षक अशोक यादव, राजेश मेहरा, अंकित मेहरा के द्वारा किये गये जीवन रक्षक कर्तव्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये प्रत्येक को नगद 1000-1000/- (एक-एक हजार) रूपये के पुरूस्कार से पुरूस्कृत करते हुये प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री रवि चैहान एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।


                         उल्लेखनीय है कि दिनाॅक 17-11-2020 को पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में शाम 7 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा श्री आशीष खरे, अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल की उपस्थिति में  मानवता की मिसाल पेश करने वाले थाना चरगवाॅ में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष सेन, लेखराम पटेल, आरक्षक अशोक यादव, राजेश मेहरा, अंकित मेहरा  के कार्य की सराहना करते हुये प्रत्येक को नगद 500-500 रूपये के पुरूस्कार से पुरूस्कृत करते हुये सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र  प्रदान किया था।  सहायक उप निरीक्षक संतोष सेन को वर्ष 2006 में जिला नरसिंहपुर में पदस्थापना के दौरान पवन यादव नाम के बदमाश ने दाहिने कंधे मे गोली मार दी थी जिससे सहायक उप निरीक्षक संतोष सेन का दाहिना हाथ ठीक तरह से काम नहीं करता है।