Jabalpur Collecter सोमवार 16 नवम्बर की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर कर्म वीर शर्मा लोगों से की अपील - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Jabalpur Collecter सोमवार 16 नवम्बर की ब्रीफिंग में अपडेट देते जबलपुर कलेक्टर कर्म वीर शर्मा लोगों से की अपील


 जबलपुर :  सोमवार 16 नवम्बर की ब्रीफिंग में कोरोना  सबंधी अपडेट देते हुये कलेक्टर  Karmveer Sharma ने  ठण्ड के दौरान कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ने की आशंका को देखते हुये सतर्क रहने, सभी जरूरी सावधानी बरतने और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील लोगों से की है । उन्होंने  कोरोना से सुरक्षा के लिये बुजुर्गों तथा कोमोरबिडिटी वाले मरीजों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह भी नागरिकों से किया । कलेक्टर ने बताया कि ठण्ड में होने वाली तकलीफों और कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे से बुजुर्गों को बचाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा वृद्धजन सुरक्षा अभियान चलाया गया है । उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के तहत स्वास्थ विभाग का अमला घर-घर जाकर बुजुर्गों तथा ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी, हृदय एवं श्वसन सबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों से सम्पर्क कर रहा है और उन्हें कोरोना की रोकथाम के लिये बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही है । इसके अलावा बुजुर्गों एवं कोमोरबिडिटी वाले मरीजों को कोरोना कन्ट्रोल एण्ड कमांड सेंटर से भी सम्पर्क कर चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है । श्री शर्मा ने वृद्धजन सुरक्षा अभियान की सफलता में आम नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता बताते हुये कहा कि कोरोना का संक्रमण न बढे इसके लिये सभी को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा, दो गज की दूरी का पालन करना होगा तथा हाथों को बार-बार साबुन से धोने अथवा सेनिटाइज करना होगा । उन्होंने बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने देने का अनुरोध भी लोगों से किया ।