19 लाख 28 हजार रूपये कीमती लोहे की सरिया जप्त लूटी हुई सरिया खरीदने वाला गिरफ्तार पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

19 लाख 28 हजार रूपये कीमती लोहे की सरिया जप्त लूटी हुई सरिया खरीदने वाला गिरफ्तार पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई



लूटा हुआ ट्राला एवं 19 लाख 28 हजार रूपये कीमती लोहे की सरिया जप्त, लूटी हुई सरिया खरीदने वाला गिरफ्तार,  ट्राला एंव सरिया को छीनने वाले फरार 4 आरोपियों की तलाश





थाना संजीवनी नगर अपराध क्र 438/2020 धारा  394 भा.द.वि.


 गिरफ्तार आरोपी  - 1- अनुरूद्ध उर्फ अर्पित अवस्थी  उम्र 27 वर्ष निवासी रीठी जिला कटनी

फरार आरोपी - 1-शमीम, 2- आरिफ, 3- सद्दाम, 4- सोनू उर्फ इमरान सभी निवासी थाना बहोरीबंद जिला कटनी

जप्ती-  छीना हुआ ट्राला, एवं 33 टन 840 किलो लोहे का सरिया कीमती 19 लाख 28 हजार 125 रूपये का जप्त।


जबलपुर  : थाना संजीवनी नगर में दिनांक 29-12-2020 की सुबह लगभग 11- 45 बजे राजेश बर्मन उम्र 40 वर्ष निवासी माण्डवा बस्ती रामपुर गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह रामचन्द्र महेश्वरी निवासी टाटी बंध रायपुर के 18 चक्का ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एचवाई 9155 में ड्रायवरी करता हैं दिनांक 26-12-2020 को ट्रेलर में महेश फ्रंट कैरियर टाटीबंध रायपुर के द्वारा टीएमटी लोहे की सरिया 33 टन 840 KG कीमती 19 लाख 28 हजार 125 रूपये की लोड कर श्रीनाकोडा इस्पात लिमिटेड सिल्तरा रायपुर से लार्सन एण्ड ट्रब्रो लिमिटेड हापुड़ गाजियाबाद के लिये रवाना किया था। दिनांक 28-12-2020 की रात्रि लगभग 3-30 बजे अंधमुख बाइपास धनवंतरीनगर जबलपुर पहुचा कन्नू ढाबा के सामने ट्रेलर को खड़ा किया तभी एक सफेद कार से 4 लोग उतरे और उसके ट्राला में चढ़कर उसे धक्का देकर चांटा मारकर नीचे उतार लिये तथा उक्त ट्रेलर को लेकर चले गये ट्रेलर जिसमें 19 लाख 28 हजार 125 रूपये का सरिया लोड हैें घटना की जानकारी ट्रेलर मालिक को फोन से दी थी।  रिपोर्ट पर धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर  विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लते हुये आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये शीघ्र आरोपियों की तलाश पतासाजी कर गिरफ्तारी एवं माल की बरामदगी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक दक्षिण गोपाल खाण्डेल नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजीवनी नगर भूमेश्वरी चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गयी ।निर्देशों के परिपालन में पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर द्वारा सरहदी समस्त जिलों के कन्ट्रोलरूम को घटित हुई घटना से अवगत कराते हुये तलाश पतासाजी करने हेतु बताया गया। साथ ही विवेचना के दौरान सी.सी.टी.व्ही फुटेज खंगाले गये एवं मुखबिरों को लगाया गया, मिले सी.सी.टी.व्ही फुटेज एवं विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कटनी जिले के रीठी हाईवे में पदम जैन के प्लाट के अंदर लूटी हुई लोहे की सरिया, एवं ट्राला खड़ा है, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये एक टीम सूचना की तस्दीक हेतु रवाना की गयी, पदम जैन के प्लाट में छीना हुआ ट्राला खड़ा एवं लोहे की सरिया रखी हुई मिली, प्लाट में उपस्थित चौकीदार अर्पित चौबे एवं सतीष नामदेव तथा रोहित बर्मन निवासी निवासी रीठी, से सघन पूछताछ की गयी तो उक्त ट्राला एवं लोहे की सरिया अनुरूद्ध उर्फ अर्पित अवस्थी निवासी अवस्थी मेडिकल रीठी वाले के द्वारा रखवाना बताया जिसके सम्बंध में अनुरूद्ध उर्फ अर्पित अवस्थी से पूछताछ की गयी तो अर्पित अवस्थी ने बताया कि उससे 4-5 दिन पहले से बहोरीबंद पठानी मोहल्ले का रहने वाला शमीम फोन पर बात कर रहा था एवं बताया था कि उसके पास 30-32 टन लोहा आने वाला है, रास्ते में ही खरीद लो तो उसने लोहे से भरा ट्राला बहोरीबंद निवासी शमीम से 7 लाख 50 हजार रूपये में खरीद लिया था।अर्पित अवस्थी निवासी रीठी के द्वारा 20 लाख रूपये कीमती लोहा साढ़े सात लाख रूपये खरीदना स्वीकार करने पर अर्पित अवस्थी को अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ करते हुये अर्पित अवस्थी के मकान से लोहे के सरिया के दस्तावेज, लक्का धर्मकांटा रैपुरा जिला पन्ना की तौल पर्ची एवं दिये गये चैक की चैक बुक, तथा लूटा हुआ ट्राला एवं सरिया कीमती लगभग 42 लाख रूपये का जप्त करते हुये थाना संजीवनी नगर लाया गया। अनुरूद्ध उर्फ अर्पित अवस्थी उम्र 27 वर्ष निवासी रीठी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, घटना में प्रयुक्त कार इंडिको एमपी 16 सी 4005 एवं ट्राला एंव सरिया को छीनने वाले बहोरीबंद जिला कटनी निवासी  शमीम, आरिफ, सद्दाम, एवं सोनू उर्फ इमरान जो कि घर से फरार है की सरगर्मी से तलाश जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका - लूटा हुआ ट्राला एवं सरिया बरामद करने में थाना प्रभारी संजीवनी नगर भूमेश्वरी चौहान, चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक सत्यनारायण कुशवाहा, प्रधान आरक्षक तेजराम चौधरी, आरक्षक राहुल, छत्रपाल, अजय यादव, राहुल भदौरिया, राजेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।