हाईवा को जप्त कर पुलिस ने लगाया धारा 379 - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

हाईवा को जप्त कर पुलिस ने लगाया धारा 379


 बिना रायल्टी की मुरूम हाईवा में लोड कर ले जाते हाईवा चालक पकड़ा गया, हाईवा हार्ड मुरूम के साथ  जप्त

  

जबलपुर : थाना प्रभारी तिलवारा सतीष पटेल ने बताया कि आज दिनांक 22-12-2020 की सुबह चैकिंग के दौरान संविधान चौक पर एक नीले सफेद रंग का हाईवा क्रमांक एमपी 28 एच 1093 जोधपुर पड़ाव तरफ से जबलपुर तरफ आते दिखा जिसे रोककर ड्रायवर का नाम पता पूछा जिसने अपना नाम पूनाराम उर्फ गुड्डु दुबे उम्र 30 वर्ष निवासी अवनी विहार न्यू शास्त्रीनगर का रहने वाला बताया, हाईवा में हार्ड मुरूम लोड मिली,  जिससे मुरूम उत्खनन एवं परिवहन के संबंध में  पूछताछ करने पर राॅयल्टी नहीं होना बताते हुये, हाईवा में हार्ड मुरूम मुकुनवारा से भर कर लाना बताया। हाईवा चालक द्वारा हार्ड मुरूम का अवैध उत्खन्न कर मुरूम चोरी कर बिना किसी परिमिट के अवैध रूप से परिवहन करना पाये जाने  पर हाईवा को  जप्त करते हुये धारा 379 भादवि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा 66/192 क मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।