कत्ल के जुर्म में पुलिस रिमांड पर मुर्गा, कोर्ट में जल्द होगा हाजिर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कत्ल के जुर्म में पुलिस रिमांड पर मुर्गा, कोर्ट में जल्द होगा हाजिर

 


नई दिल्लीः तेलंगाना के जगतियाल जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, मगर उतना दिलचस्प भी है। सनसनीखेज इसलिए है, क्योंकि एक मुर्गे ने पैरो अपने मालिक की जान ले ली है। दिलचस्प इसलिए है, क्योंकि मुर्गे पर ना सिर्फ केस दर्ज किया गया, बल्कि पुलिस ने रिमांड पर भी ले रखा है।

जल्द ही मुर्गे को पुलिस कोर्ट में पेश करने वाली है। दरअसल, पूरी घटना येल्लम्मा मंदिर का हैं, जहां मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था। एक मुर्गे ने एक वर्षीय टी सतीश पर हमला कर दिया, जिससे व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ। देखते ही देखते घायल सतीश की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मुर्गे के पांव में चाकू बंधा हुए था, जिससे अचानक व्यक्ति की झांग पर चाकू गिरा और ऊपरी हिस्सा कट गया। घटना स्थल पर लोगों ने तत्काल एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंदिर में मुर्गा लड़ाई पर बैन लगाया गया है।

शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस आरोपी मुर्गे को गोल्लापल्ली थाने लेकर पहुंची। थाने में मुर्गे को कर्मचारी की निगरानी में रखा गया है। पुलिस कस्टडी में ही मुर्गे की दाना-पानी की व्यवस्था की गई है। पुलिस मुर्गे को कोर्ट के सामने पेश करेगी। जज के निर्देश के बाद आगे का एक्शन लिया जाएगा. ये मामला अपने आप में अजीबो गरीब है।