प्रशांत महासागर में आया शक्तिशाली भूकंप, न्यूजीलैंड से इंडोनेशिया तक दिखा असर, सुनामी की चेतावनी जारी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

प्रशांत महासागर में आया शक्तिशाली भूकंप, न्यूजीलैंड से इंडोनेशिया तक दिखा असर, सुनामी की चेतावनी जारी

 


दक्ष‍िण प्रशांत महासागर में शक्तिशाली भूकंप आया है। रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लॉयल्टी द्वीप समूह के 6 मील (10 Km) दक्षिण-पूर्व में था। इसका असर न्यूजलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक देखा गया है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, आस्ट्रेलियाई मौसम एजेंसी का कहना है कि दक्षिण महासागर में 7.7 की तीव्रता से भूकंप आने की वजह से सुनामी आने की खबर की पुष्टि की है। ट्विटर अकाउंट ब्यूरो ऑफ मेट्रोलॉजी, आस्ट्रेलिया ने लॉर्ड होवे द्वीप के लिए खतरा बताया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की है। सुनामी चेतावनी केंद्र का कहना है कि वानूआतू और फिजी के लिए 0.3 से एक मीटर तक की सुनामी आ सकती है। अभी तक किसी तरह के जानमाल माल की खबर नहीं है।

बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार शाम को गहरे समुद्र में शक्तिशाली भूकंप आया था, भूकंप का केंद्र केन्द्र लॉयल्टी द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।