VIDEO - कलेक्टर ने की नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO - कलेक्टर ने की नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील


 कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर


कलेक्टर ने की नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील


जबलपुर - देश के कुछ शहरों में पिछले कोरोना के नये मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जबलपुर के नागरिकों से सतर्क रहने, सभी जरुरी एहतियात बरतने और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।


कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के केस में लगातार आई कमी के कारण शहर के लोग ढिलाई और लापरवाही बरतने लगे हैं। यह खतरनाक हो सकता है और यहां भी कोरोना के प्रकरण बढ़ सकते हैं। श्री शर्मा ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि वर्तमान में देश के कई हिस्सों से कोरोना के प्रकरण बढ़ने की जैसी जानकारी मिल रही है वैसी स्थिति जबलपुर में देखने न मिले इसके लिये हर एक को कोरोना के उन बेसिक नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि लोग मास्क पहने, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें, हाथों को बार-बार साबुन से धोयें या सेनिटाइज करते रहें। श्री शर्मा ने लोगों से भीड़ का हिस्सा न बनने की अपील भी की। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि बुजुर्ग व्यक्तियों और दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अनावश्यक घर से बारह न निकलने दें।


कलेक्टर ने कहा कि यदि ये सभी सावधानी हम बरत सके और कोरोना के बेसिक नियमों का सख्ती से पालन किया तो जबलपुर में कोरोना के संक्रमण को दोबारा बढ़ने से रोका जा सकेगा। श्री शर्मा ने नागरिकों से कोरोना संबंधी कोई भी जानकारी के लिए कोरोना कंट्रोल रूम से संपर्क करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखाई देने पर कोई भी व्यक्ति समीप के फीवर क्लीनिक पर जाकर अपना नि:शुल्क परीक्षण करा सकता है और सेम्पल भी दे सकता है।