रोको टोको अभियान के तहत 2 हजार 126 व्यक्तियों से वसूला गया 2.17 लाख रुपये का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रोको टोको अभियान के तहत 2 हजार 126 व्यक्तियों से वसूला गया 2.17 लाख रुपये का जुर्माना




रोको टोको अभियान के तहत 2 हजार 126 व्यक्तियों से वसूला गया 2.17 लाख रुपये का जुर्माना

चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर एक दुकान को सील किया गया है।

जबलपुर |  रोको-टोको अभियान के तहत बीते चौबीस घण्टे के दौरान मास्क न पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 हजार 126 व्यक्तियों से 2 लाख 17 हजार 050 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें पुलिस द्वारा 1 हजार 873 व्यक्तियों से 2 लाख 1 हजार 050 रुपये, नगर निगम जबलपुर द्वारा 25 व्यक्तियों से 2 हजार 500 रुपये, एसडीएम जबलपुर द्वारा 55 व्यक्तियों से 2 हजार 800 रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 60 व्यक्तियों से 3 हजार 200 रुपये, एसडीएम आधारताल द्वारा 35 व्यक्तियों से 2 हजार रुपये, एसडीएम रांझी द्वारा 49 व्यक्तियों से 2 हजार 200 रुपये, एसडीएम पाटन द्वारा 15 व्यक्तियों से 1 हजार रुपये, एसडीएम शहपुरा द्वारा 8 व्यक्तियों से 800 रुपये, एसडीएम सिहोरा द्वारा 5 व्यक्तियों से 500 रुपये, नगर परिषद शहपुरा द्वारा 4 व्यक्तियों से 400 रुपये, नगर परिषद मझौली द्वारा 3 व्यक्तियों से 3 हजार रुपये तथा नगर परिषद कटंगी द्वारा 3 व्यक्तियों से 300 रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर एक दुकान को सील किया गया है ।