Bharat Bandh 26 March 2021: कल है भारत बंद, संयुक्त किसान मोर्चा ने किया अह्वान, संभलकर घर से निकलें - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Bharat Bandh 26 March 2021: कल है भारत बंद, संयुक्त किसान मोर्चा ने किया अह्वान, संभलकर घर से निकलें

 


Bharat Bandh 26 March 2021: भारत सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलनों के बीच संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 26 मार्च के दिन भारत बंद का आह्वान किया गया है. किसान संगठनों द्वारा कहा गया है कि केवल अपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी बाकी सबकुछ बंद रखा जाएगा. ऐसे में आपको आपके क्षेत्र में होने वाले प्रदर्शन का जानकारी होना अनिवार्य है वरना आप कहीं फंस सकते हैं. किसान संगठनों द्वारा रेल मार्ग और सड़कों को भी जाम करने की तैयारी है. 

लेकिन इस आंदोलन का परिणाम क्या होगा, या यह आंदोलन कितना असरदार होगा, यह कह पाना बेहद मुश्किल है. लेकिन इस आंदोलन को सफल बनाने में किसान संगठन पूरी तैयारी में लगे हुए हैं. बता दें कि फिलहाल दिल्ली सीमा पर किसान आंदोलनकारियों की संख्या में कमी आई है, साथ ही किसान इन दिन कृषि संबँधित कार्यों में भी व्यस्त हैं. ऐबता दें कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 27 मार्च को बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग होनी है. ऐसे मे सभी राज्यों मे वोटिंग से पहले किसान संगठन अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं. बता दें कि इस बंद को लेकर किसान संगठनों द्वारा कई दिनों बैठक की जा रही है. ऐसे में होली के त्योहार से पहले यह भारत बंद चनाव पर क्या और कितना असर डालेगा यह भी देखने लायक होगा. बता दें कि बीते दिनों किसान संगठन के नेता पश्चिम बंगाल पहुंचे थे और भाजपा को वोट न देने की अपील की थी. से में देखना होगा कि यह आंदोलन कितना सफल होगा.