पिस्टल खोसे खड़ा युवक पुलिस गिरफ्त में - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पिस्टल खोसे खड़ा युवक पुलिस गिरफ्त में


पिस्टल खोसे खड़ा युवक पुलिस गिरफ्त में, देशी 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त


जबलपुर | दिनांक  26-3-21 की शाम क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखपुर में हाउबाग स्टेशन रोड पर एक युवक एक देशी पिस्टल खोंसे खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की संयुुक्त टीम द्वारा दबिश दी गयी मुखबिर के बताये हुलिये का खड़ा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम विश्वनाथ सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पड़रिया थाना पाटन बताया  जो तलाशी लेने पर पैंट की कमर में 1 देशी पिस्टल खोसे एवं पेंट के सामने  छिपी जेब में 2 कारतूस रखे मिला,  पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध थाना गोरखपुर में  धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल एवं कारतूस कहाॅ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।


उल्लेखनीय भूमिका - आरोपी युवक को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकड़ने में  थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री सारिका पाण्डे के नेतृत्व मे सउनि अशोक राय एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक आर.पी. बर्मन, आरक्षक राधेश्याम दुबे, अमीरचंद दुबे, ओम नारायण सिंह, आनंद तिवारी, रोहित द्विवेदी, मुकुल गौतम की सराहनीय भूमिका रही।