लॉकडाउन में पीएससी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रविवार को उपलब्ध रहेंगी जेसीटीएसएल की बसें - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

लॉकडाउन में पीएससी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रविवार को उपलब्ध रहेंगी जेसीटीएसएल की बसें

 


लॉकडाउन में पीएससी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रविवार को उपलब्ध रहेंगी जेसीटीएसएल की बसें आईएसबीटी एवं रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 से सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे के मध्य विभिन्न केंद्रों के लिए उपलब्ध रहेगी बसें 


रविवार को पीएससी के परीक्षार्थियों की सुविधा के  दृष्टिगत संभागायुक्त एवं प्रशासक श्री बी चंद्रशेखर के निर्देशों के परिपालन में निगमायुक्त श्री संदीप जी आर के आदेश पर जेसीटीएसएल द्वारा रविवार को पीएससी परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए जेसीटीएसएल की बसें उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है 

बसों की सुविधा सुबह 7 बजे से परीक्षा समाप्ति के उपरांत  आईएसबीटी एवं रेलवे स्टेशन से समस्त केंद्रों में आने जाने के  लिए उपलब्ध रहेगी


रूट 1- आईएसबीटी दीन दयाल, दमोहनाका,  बलदेवबाग, रानीताल, गृह विज्ञान महाविद्यालय, बस स्टैंड, नगर निगम, नौदरा पुल, घंटाघर, कलेक्ट्रेट, पंडित लज्जा शंकर झा  स्कूल ,महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज।


रूट 2- रेलवे स्टेशन, कलक्ट्रेट, नौदरा ब्रिज, बस स्टैंड, होम साइंस कॉलेज, रानीताल, बलदेवबाग, दमोहनाका, आईएसबीटी (दीनदयाल)


रूट -3 - रेलवे स्टेशन कलेक्ट्रेट, घंटाघर, नौदरा पुल, नगर निगम, बस स्टैंड, होम साइंस कॉलेज, रानीताल, बलदेवबाग, दमोहनाका बस स्टैंड, गोहलपुर,  आनंद नगर, अधारताल, शा. उच्च माध्यमिक शाला अधारताल कंचनपुर।


रूट -4 आईएसबीटी दीनदयाल, दमोहनाका बस स्टैंड, गोहलपुर, रद्दी चौकी, आनंद नगर, अधारताल,शा. उच्च माध्यमिक शाला अधारताल कंचनपुर।


अधिक जानकारी के लिए जेसीटीएसएल

कॉल सेंटर नंबर 8085922322 पर कॉल किया जा सकता है