खुले आम मैदान में लोगों को हुक्का पिलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

खुले आम मैदान में लोगों को हुक्का पिलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा


हुक्का पिलाने वाला  युवक गिरफ्तार,  हुक्का, सिगरेट, तम्बाकू फ्लेवर जप्त


जबलपुर | थाना प्रभारी गोहलपुर आर.के. गौतम ने बताया कि  दिनांक 26-3-21 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गाजीनगर मैदान में कुछ लोग अवेैध रूप से हुक्का सिगरेट पी रहे है जिससे संक्रामक रोग फैलने की पूर्ण आशंका है । सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी, गाजी नगर मैदान में लाईट की रोशनी में एक युवक अवैध रूप से हुक्का सिगरेट पीते एवं पिलाते हुये तथा कुछ लोग एकत्रित होकर हुक्का सिगरेट पीकर  धुआँ छोड़ते हुये दिखे, पुलिस को देखकर हुक्का पीने वाले सभी भाग गये, लेकिन हुक्का पिला रहे युवक को पकड़ लिया गया, जिसने अपना नाम जीशान मंसूरी उम्र 21 वर्ष निवासी रद्दी चौकी गोहलपुर बताया, हुक्का जिसमें सटक लगी है, 2 फ्लेक सिगरेट, 2 पैकेट फ्लेवर, तम्बाकू  जप्त करते हुये आरोपी जीशान के विरूद्ध धारा 269 भादवि एवं 20(2) सिगरेट एवं तम्बाकू उत्पाद अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।