1265 व्यक्तियों से वसूला गया 1.30 लाख रुपये का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

1265 व्यक्तियों से वसूला गया 1.30 लाख रुपये का जुर्माना


रोको टोको अभियान के तहत 1265 व्यक्तियों से वसूला गया 1.30 लाख रुपये का जुर्माना


जबलपुर | रोको-टोको अभियान के तहत बीते चौबीस घण्टे के दौरान मास्क न पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले 1 हजार 265 व्यक्तियों से 1 लाख 29 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें पुलिस द्वारा 1 हजार 226 व्यक्तियों से 1 लाख 25 हजार 900 रुपये, एसडीएम जबलपुर द्वारा 5 व्यक्तियों से 500 रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 7 व्यक्तियों से 700 रुपये, एसडीएम आधारताल द्वारा 9 व्यक्तियों से 900 रुपये, एसडीएम रांझी द्वारा 4 व्यक्तियों से 400 रुपये, एसडीएम पाटन द्वारा 5 व्यक्तियों से 500 रुपये, एसडीएम शहपुरा द्वारा 3 व्यक्तियों से 300 रुपये, एसडीएम सिहोरा द्वारा 4 व्यक्तियों से 400 रुपये तथा एसडीएम कुंडम द्वारा 2 व्यक्तियों से 200 रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है ।