2471 हजार व्यक्तियों से वसूला गया 2.44 लाख रुपये का जुर्माना। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

2471 हजार व्यक्तियों से वसूला गया 2.44 लाख रुपये का जुर्माना।


रोको टोको अभियान के तहत 2471 हजार व्यक्तियों से वसूला गया 2.44 लाख रुपये का जुर्माना।


लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर 11 दुकानों को सील कर दिया गया है ।

जबलपुर | रोको-टोको अभियान के तहत बीते 24 घण्टे के दौरान मास्क न पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर 2 हजार 471 व्यक्तियों से 2 लाख 44 हजार 250 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें पुलिस द्वारा 2 हजार 085 व्यक्तियों से 2 लाख 12 हजार 350 रुपये, नगर निगम जबलपुर द्वारा 50 व्यक्तियों से 3 हजार 800 रुपये, एसडीएम जबलपुर द्वारा 65  व्यक्तियों से 5 हजार रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 46 व्यक्तियों से 3 हजार रुपये, एसडीएम आधारताल द्वारा 35 व्यक्तियों से 2 हजार 800 रुपये, एसडीएम रांझी द्वारा 50 व्यक्तियों से 3 हजार 600 रुपये, एसडीएम पाटन द्वारा 20 व्यक्तियों से 2 हजार रुपये, एसडीएम शहपुरा द्वारा 20 व्यक्तियों से 2 हजार रुपये, एसडीएम सिहोरा द्वारा 30 व्यक्तियों से 3 हजार रुपये, एसडीएम कुंडम द्वारा 20 व्यक्तियों से 2 हजार रुपये, नगर पालिका पनागर द्वारा 10 व्यक्तियों से 1 हजार रुपये, नगर पालिका सिहोरा द्वारा 7 व्यक्तियों से 700 रुपये, नगर परिषद पाटन द्वारा 8 व्यक्तियों से 800 रुपये, नगर परिषद शहपुरा द्वारा 8 व्यक्तियों से 550 रुपये, नगर परिषद मझौली द्वारा 3 व्यक्तियों से 300 रुपये, नगर परिषद कटंगी द्वारा 5 व्यक्तियों से 500 रुपये, नगर परिषद बरेला द्वारा 4 व्यक्तियों से 400 रुपये तथा नगर परिषद भेड़ाघाट द्वारा 5 व्यक्तियों से 550 रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है । पिछले चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना प्रोटॉकाल और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर 11 दुकानों को सील कर दिया गया है ।