बिना मास्क लगाये घूमने वाले पाँच व्यक्तियों को भेजा गया अस्थाई जेल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

बिना मास्क लगाये घूमने वाले पाँच व्यक्तियों को भेजा गया अस्थाई जेल





बिना मास्क लगाये घूमने वाले पाँच व्यक्तियों को भेजा गया अस्थाई जेल 


जबलपुर | आधारताल क्षेत्र में बिना मास्क लगाये घूम रहे पाँच व्यक्तियों को शासकीय प्राथमिक बालक शाला अधारताल में बनाई गई अस्थाई जेल भेज दिया गया है । यह कार्यवाही नायब तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस के अमले द्वारा की गई । ज्ञात हो की कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर कल एक आदेश जारी कर मास्क नहीं लगाने, शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने के साथ-साथ अस्थाई जेल भेजने के निर्देश सभी एसडीएम एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को दिये गये थे । श्री शर्मा ने आदेश में शासकीय बालक प्राथमिक शाला आधारताल सहित छह स्थानों को अस्थाई कारावास भी घोषित किया था ।