आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें... - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

 


मेष : आज किसी अनुसंधान कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज अपने किये हुऐ कार्यो की सफलता असफलता का पता चलेगा। एक बेहतर और सफलता युक्त कार्य आपकी राह में है ईमानदारी के साथ कार्यो को पूरा करें।


वृषभ: कार्य प्रणाली में बदलाव लाकर आप आज व्यस्त रहेंगे। सरकारी संस्था के कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे। लेन-देन के मामलों में जोड़तोड़ बिठाने में दिन भर गुजर जाएगा आप किसके साथ कैसा व्यवहार करेंगे उससे ही परिणाम प्रभावित होंगे।

मिथुन: आज के दिन संभव है कि आप समाज के लिये विकासात्मक कार्यों को करें। प्रतिभा को यदि मेहनत का साथ मिले तो परिणम सदैव अच्छे ही होते हैं। आज आप अपनी प्रतिमा को सिद्ध करते हुए घर या कार्य स्थल पर बड़ी जिम्मेदारी को पूरा कर सकेंगे।
कर्क: आज भाग्य आपके साथ है। संभव है कि आज आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो। हो सकता है कि आपके उच्चाधिकारी पारितोष प्रदान करें। अपने वास्तविक स्वरूप व स्थिर प्रकृति के अनुसार रहेंगे। आपको किसी के प्रति घृणा का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए।

सिंह: आज अपनी कला सम्बन्धी सोच के कारण कुछ सृजानात्मकता लिये हुये कार्य करने का मन बना सकते हैं। आपके विचार सहयोगियों से अलग रहेंगे। आप एक अच्छे निरीक्षक हो सकते हैं।

कन्या: आज उत्साह व ऊर्जा से भरे रहेंगे। लिये हुऐ कार्यों को उद्यमिता के साथ पूर्ण कर लेंगे। अपने अनुभवों के आधार पर उलझे मामले सुलझा लेंगे। जिसके फलस्वरूप आपकी प्रशंसा होगी। दिन भर ऊर्जायुक्त रहने वाले आपका व्यवहार आपके सपनों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यस्थल पर विचारों का आदान-प्रदान करने से आपको कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
तुला: आपके मित्र व सहयोगी आपके व्यवहार में आज अन्तर महसूस करेंगे उन्हें ऐसा लगेगा कि आपकी सोच प्रायोगिक है व जमीन से जुडक़र बात करते हैं। किये गये प्रयासों से कुछ अच्छे परिणाम प्राप्त होने का भरोसा रहेगा। आपकी कुशलता को देखते जिम्मेदारी का कार्य सौंपा जा सकता है।

वृश्चिक : आज अनेक कार्यों को एक साथ करने की जटिलता में उलझे रहेंगे। धन कमाने के लिये प्रयास अद्वितीय श्रेणी के रहेंगे, जिसके कारण लोग आपका लोहा मानेंगे। भविष्य के लिये अपने पूर्वानुमान सही सिद्ध हो सकते हैं। इसी कारण से मनोबल चरम सीमा पर रहेगा।

धनु: आज सभी कार्यों के लिए प्रोत्साहन की आवश्यकता रहेगी। शुरू हुए कार्यों के लिए दूसरों के मार्गदर्शन की आवश्यकता रहेगी।
मकर : आज अपने कार्यों को पूर्ण करने के लिए उच्च आदर्शों को अपनाने का प्रयत्न करें। इससे आपकी सराहना होगी। अपनी प्रसिद्धि की चाह अपने ही तक रखें। आपके विरोधी आपकी इच्छा से प्रसन्न न हों।

कुंभ : आज मन उदार भावनाओं में गोते लगाता रहेगा। संभव है कि किसी धर्मार्थ संस्थान में दान या चंदा देंगे। अधिकारियों के साथ शालीन व्यवहार रखें। दिन के कुछ पल ऐसे होंगें जब आप अपने को परिस्थितियों से अलग कर लेंगे।

मीन : आज मित्र व सहयोगियों के साथ समय बिताएंगे। संभव है कि आपके मित्र व जानकार आज आपको अकेला नहीं छोंड़े। आज कुछ पल ऐसे व्यतीत हो कि आपके लिये वो पल यादगार सिद्ध हों। आपकी बातों को समर्थन मिलेगा जिससे सम्मान मिलेगा व दूसरों को भी सम्मान देंगे।