एयर इंडिया का बड़ा ऐलान, एक सप्ताह के लिए दिल्ली और मुंबई से ब्रिटेन की सारी उड़ानें रद्द - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

एयर इंडिया का बड़ा ऐलान, एक सप्ताह के लिए दिल्ली और मुंबई से ब्रिटेन की सारी उड़ानें रद्द




देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़े कदमों को देखते हुए देश लॉकडाउन की तरफ बढ़ गया है। कई राज्यों ने लॉकडाउन लगा दिया है तो अब विदेशों से आने जाने पर भी पाबंदियां लगाई जा रही हैं। कोरोना संकट के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला लिया है। एक सप्ताह के लिए भारत-ब्रिटेन की सारी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

कोरोना संकट को देखते हुए एयर इंडिया (Air India) ने 24 से 30 अप्रैल तक के लिए ब्रिटेन जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है। वहीं कई विदेशों में भारत की यात्रा करने से बचने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। एयर इंडिया कंपनी की तरफ से जारी कई गई नई गाइडलाइन के मुताबिक, 24 से 30 अप्रैल के बीच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

ब्रिटेन द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के कारण एयर इंडिया की उड़ानों को यूनाइटेड किंगडम से 24 से 30 अप्रैल के बीच रद्द कर दिया गया है। एयर इंडिया ने ट्वीट कर लिखा कि यात्री जो भारत और यूके के बीच यात्रा करने वाले थे। ध्यान दें कि यूके द्वारा हाल ही में घोषित प्रतिबंधों के मद्देनजर 24 से 30 अप्रैल तक सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

एयर इंडिया ने आगे बताया कि 24 से 30 अप्रैल 2021 के बीच दिल्ली और मुंबई से यूके के लिए सप्ताह में एक बार उड़ान भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके बारे में जानकारी दे दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ कंपनी का कहना है कि वे इस दौरान हफ्ते में एक बार फ्लाइट संचालित करने की प्रक्रिया में हैं। कंपनी ने आगे की जानकारी के लिए वेबसाइट और सोशल मीडिया पर अपडेट कर दिया जाएगा। खास बात है कि ब्रिटेन ने हवाई यात्रा को लेकर पाबंदियों का ऐलान किया था।