Breaking Jabalpur: बिना वजह घूम रहे 162 लोगों को कराया गया अस्थाई जेल में निरूद्ध एंव 31 के विरुद्ध की गई 188 की कार्यवाही - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Breaking Jabalpur: बिना वजह घूम रहे 162 लोगों को कराया गया अस्थाई जेल में निरूद्ध एंव 31 के विरुद्ध की गई 188 की कार्यवाही


आज सुबह से शाम 6 बजे तक कोरोना गाईड लाईन का उल्लंघन कर बिना वजह घूम रहे 162 लोगों को कराया गया अस्थाई जेल में निरूद्ध एंव 31 के विरुद्ध की गई 188 भा.द.वि. की कार्यवाही

मुंह पर मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले 2147 व्यक्तियों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 2 लाख 15 हजार 900 रुपए किया गया समन शुल्क फाइन


  

पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुये कोविड-19 की गाईड लाइन का कड़ाई से पालन कराने हेतु एवं कोरोना संकमण की चेन को ब्रेक करने हेतु मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जबलपुर जिले में दिनाॅक 12-4-21 से आदेशित लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के आदेशानुसार पूरे शहर एवं देहात मे 48 फिक्स प्वाईट लगाये गये एवं 36 थाना मोबाईल एवं 42 एफ.आर.व्ही. मोबाईल, तथा 36 चीता मोबाईलों के अलावा 36 अतिरिक्त मोबाईलें लगायी गयी है।


जबलपुर | आज दिनाॅक 30-4-21 को सुबह से शाम 6 बजे तक कोरोना गाईड लाईन का उल्लंघन कर बिना वजह घूम रहे 162 लोगों को अस्थाई जेल में निरूद्ध कराया गया एवं 31 के विरूद्ध 188 भादवि के तहत कार्यवाही की गयी तथा मुंह पर मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले 2147 व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख 15 हजार 900 रुपए समन शुल्क फाइन किया गया है। कार्यवाही अभी निरंतर जारी है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने जबलपुर संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सावधानी बरतने की आवश्यकता है, कोरोना के संकमण की चेन को ब्रेक करने हेतु हर व्यक्ति का यह विशेष दायित्व है कि कोरोना प्रोटाकाॅल का सख्ती से पालन करते हुये जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गो को अनावश्यक घर से बाहर न जाने दें, जब भी घर से बाहर निकलें मास्क अनिवार्य रूप से लगाये, फिजिकल डिस्टेंस दो गज की दूरी के नियम का कडाई से पालन करें,  भीड़ का हिस्सा न बनें, समय समय पर हाथ को साबुन पानी से धोयें एवं सैनेटाईज करें, सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्ष्ण होने पर तुरंत निकटतम फीवर क्लीनिक में जाकर जांच करायें।