JABALPUR SP : जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घर जाकर दी गई भावभीनी विदाई - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

JABALPUR SP : जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घर जाकर दी गई भावभीनी विदाई





पुलिस अधीक्षक जबलपुर(
Jabalpur SP) के निर्देश पर जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घर जाकर दी गई  भावभीनी विदाई


जबलपुर | पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर आज दिनाॅक 30-4-2021  को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जिला जबलपुर थाना प्रभारी शहपुरा श्री चूणामणि शुक्ला एवं यातायात मे पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक श्री अशोक तिवारी, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, सुश्री मल्लिका बेगम, सहायक उप निरीक्षक पूरन लाल छिरहा, प्रधान आरक्षक शकील अहमद, प्रकाशचंद नेमा के घर पर जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, उप पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री तुषार सिंह एवं रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी द्वारा दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी एवं कहा गया कि यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय  अपनी समस्या बता सकते है, पूरा पुलिस विभाग आपके साथ है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।