VIDEO - 01 मई से वैक्सीनेशन कार्यक्रम मध्यप्रदेश में प्रारंभ नहीं किया जा सकेगा धैर्य रखिये, पैनिक मत होइये। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO - 01 मई से वैक्सीनेशन कार्यक्रम मध्यप्रदेश में प्रारंभ नहीं किया जा सकेगा धैर्य रखिये, पैनिक मत होइये।

मध्यप्रदेश में 45 साल से ज्यादा उम्र वाले नागरिकों को वैक्सीन लगाने का अभियान जारी है और वैक्सीन की ये डोज़ें भारत सरकार द्वारा हमें नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



भोपाल | 01 मई से 18 साल से ऊपर के नौजवानों को वैक्सीन लगाने का अभियान प्रारंभ होना था, इसके लिए मध्यप्रदेश ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों के लिए संबंधित कंपनियों को खरीदी के ऑर्डर दिये थे, लेकिन दोनों कंपनियों से बात करने पर यह पता चला है कि एक तारीख को वे हमें वैक्सीन नहीं दे पायेंगे। इसलिए 01 मई से वैक्सीनेशन का यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश में प्रारंभ नहीं किया जा सकेगा। हम जानते हैं कि उत्पादन की भी एक सीमा है। जैसे-जैसे उत्पादन होगा और हमें वैक्सीन मिलेगी, वैसे-वैसे 18 साल से ऊपर के हमारे जो नौजवान हैं, उनको नि:शुल्क वैक्सीन लगाने का अभियान चलायेंगे।


आप सबसे आग्रह है कि धैर्य रखिये, पैनिक मत होइये। 


मध्यप्रदेश को वैक्सीन 3 मई तक मिलने की संभावना है। वैक्सीन मिलते ही प्रदेश के नौजवानों को नि:शुल्क वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।