10 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार। लिंक पर क्लिक करें देखें पूरा घटना क्रम का वायरल वीडियो - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

10 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार। लिंक पर क्लिक करें देखें पूरा घटना क्रम का वायरल वीडियो


दिन-दहाड़े बर्बरता पूर्वक अमानवीय तरीके से गुण्डागर्दी कर एक्सीडेंट की घटना को लेकर आटो चालक के साथ मारपीट करने वाला फरार 10 हजार रूपये का ईनामी आरोपी चंदन सिंह गिरफ्तार।


थाना अधारताल अपराध क्र.  973/2020 धारा 294,323,307,34 भा.द.वि.

इस लिंक पर क्लिक करें देखें पूरा घटना क्रम का वायरल  वीडियो 👇🏻https://www.facebook.com/105201657941609/posts/160911349037306/

जबलपुर | थाना अधारताल में  दिनांक 12.10.2020 को आटो चालक अजीत विश्वर्मा ने स्वयं के साथ हुई मारपीट के सम्बंध में परिजनो के साथ थाना अधारताल में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके आटो से एक्सीडेंट हो जाने पर लड़कियाॅ घायल हो गई थीं जिस पर चंदन सिंह , अभिषेक उर्फ गुड़ी , मनोज दुबे तथा अक्षय शिवहरे के द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए बेरहमी से मारपीट की गई है जिसकी रिपोर्ट पर थाना आधारताल में धारा 294,323,307,506,34 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो जाने के कारण आरोपी अपने घरों से फरार हो गए। उक्त घटित हुई घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुुगुणा द्वारा आरोपियों की तलाश पतासाजी कर अविलंब गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर 24 घंटे के अंदर सरगर्मी से तलाश करते हुये 1- अक्षय शिवहरे पिता नरेश शिवहरे उम्र 21 वर्ष निवासी सांई विहार कालोनी सुहागी अधारताल, 2- मनोज दुबे  पिता बालेन्द्र कुमार दुबे उम्र 28 वर्ष निवासी लालमाटी घमापुर तथा  मुख्य आरोपी

  अभिषेक दुबे उर्फ गुड़ी पिता स्व. कैलाशचंद्र दुबे उम्र 40 वर्ष निवासी नेता कालोनी थाना आधारताल गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। चंदन सिंह निवासी जय प्रकाश नगर का घटना दिनाॅक से ही फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु हर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, पकड़े न जाने पर  पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुुगुणा द्वारा फरार आरोपी चंदन सिंह की गिरफ्तारी पर 10,000/-(दस हजार रूपये)  का ईनाम उद्घोषित किया गया था।
आज दिनाॅक 5-5-21 को पुलिस लाईन में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश वर्मा के द्वारा थाना अधारताल मे सूचना दी गयी कि चंदन सिंह शिक्षक कालोनी विजय नगर मे घूमता हुआ देखा गया है, सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल अशोक तिवारी के मार्ग निर्देशन में थाना अधारताल में पदस्थ उप निरीक्षक अनिल कुमार, महेन्द्र जैसवाल, सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, मोहन सिंह, प्रधान आरक्षक शुक्रभान, आरक्षक देवेन्द्र , पंकज, रीतेश, हितेन्द्र, सुनील, एवं पुलिस लाईन में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश वर्मा की टीम गठित की गई, गठित टीम के द्वारा विजय नगर स्थित शिक्षक कालोनी में घेराबंदी कर चंदन सिंह पिता बलवंत सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी जय प्रकाश नगर को पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।