दुकानदारों ने किया आदेश उल्लंघन पुलिस ने सभी के विरूद्ध धारा 188,269,270की कार्यवाही - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

दुकानदारों ने किया आदेश उल्लंघन पुलिस ने सभी के विरूद्ध धारा 188,269,270की कार्यवाही













आज शाम 06 बजे तक आदेश का उल्लंघन कर किराना एवं बर्तन  दुकान, चाय- समोसा की दुकान आदि खोलने वाले 66 दुकानदारों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज।


 पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लाकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु आदेशित किया गया है, आदेश के परिपालन में आज दिनाॅक 08-5-21 को शाम 6 बजे तक 66 दुकानदारों के विरूद्ध धारा 188,269,270 भादवि  एवं  आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51 के तहत कार्यवाही की गयी है।

               थाना कोतवाली में आज दिनांक 8-5-21 को नरघैया में मोहित ट्रेडर्स का संचालक मोहित कुकरेजा एवं खोवा मण्डी में समोसा दुकान का संचालक जय कुमार जैन अपनी- अपनी दुकान संचालित करते मिले।

             थाना बेलबाग में आज दिनांक 8-5-21 को पाण्डे अस्पताल के पास संदीप गुप्ता अपनी किराना दुकान संचालित करते मिला।

            थाना रांझी में आज दिनांक 8-5-21 को चम्पा नगर में पारथो दत्ता अपनी चिकिन की दुकान एवं जोश जैन अपनी किराना दुकान संचालित करते मिला।

             थाना घमापुर में आज दिनांक 8-5-21 को बम्बादेवी के पास अशोक डिगवानी सामान होम डिलेवरी करते हुये एवं शुक्ला होटल के पास राहुल पंजवानी अपनी किराना दुकान संचालित करते मिला।

         थाना गोरखपुर में आज दिनांक 8-5-21 को गुरू़द्वारा रोड पर सुनील जयसवाल एवं दुर्गा नगर में संतोष महावर अपनी अपनी किराना दुकान  संचालित करते मिले।

     थाना संजीवनी नगर में आज दिनांक 8-5-21 को  धनवंतरी नगर मे राजेन्द्र कुमार पटेल एवं राजेन्द्र कुमार जैन अपनी अपनी किराना दुकान संचालित करते मिले।

         थाना हनुमानताल में आज दिनांक 8-5-21 को मिलौनीगंज मछली मार्केट के पास राजा अपनी जनरल स्टोर की दुकान संचालित करते मिला।

         थाना गढ़ा में आज दिनांक 8-5-21 को रामायण मंदिर के पास राजू अहिरवार सब्जी का ठेला लगाये मिला तथा शाही नाका में चौबे डेरी का संचालक नितिन चौबे सुबह 10-30 बजे अपनी दुकान संचालित करते मिला।

      थाना विजय नगर में आज दिनांक 8-5-21 को बीएसएनएल आफिस के पास इंद्राना मझोली निवासी उमेश बर्मन वाहन क्रमांक डीएल-1 एक्स एल 5805 में ईट लोड कर बेचते हुये मिला तथा  इंद्राना मझोली निवासी आकाश गडारी  वाहन क्रमांक एमपी 34 जी 0522 के ईट लोड कर बिना मास्क लगाये खडे मिला।

            थाना अधारताल में आज दिनांक 8-5-21 को कुदवारी अमखेरा में नितिन श्रीवास्तव एवं धनी की कुटिया के पास बबलू उर्फ अब्दुल बिना मास्क लगाये हुये घूमते मिले तथा अमखेरा में श्रीमति शकुन्तला केशरवानी अपनी किराना दुकान एवं धनी की कुटिया के पास प्रमोद श्रीवास अपनी चाय की दुकान संचालित करते मिला।

         थाना पनागर में आज दिनांक 8-5-21 को जितेन्द्र कुमार जैन मोटर सायकिल में बिना वजह घूमते मिला तथा विद्या सागर वार्ड में संजय कुमार जैन अपनी किराना दुकान संचालित करते मिला।

           थाना भेडाघाट में आज दिनांक 8-5-21 को पंचवटी में गिरधारीलाल गुप्ता  एवं स्टेशन रोड पर विष्णु गुप्ता अपनी अपनी किराना दुकान संचालित करते मिले।

           थाना सिहोरा में आज दिनांक 8-5-21 को झण्डा बाजार में मदन चौरसिया एवं मैना कुआ में प्रशांत जैन अपनी अपनी किराना दुकान संचालित करते मिले।

         थाना मझगवाॅ में आज दिनांक 8-5-21 को ग्र्राम मकुरा मेन रोड में करिया उर्फ राजकुमार पटेल गुटखा की दुकान खोले मिला।  

          इसी प्रकार  थाना लार्डगंज में 4 दुकानदार, गोहलपुर में 5 दुकानदार,  माढोताल में 8 दुकानदार, कैंट में 1 दुकानदार,  थाना गोराबाजार में 1 दुकानदार,  चरगवाॅ  में 4 दुकानदार,   शहपुरा में 5 दुकानदार, बेलखेडा में 2 दुकानदार, कुडम में 1 दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोलकर संचालित करते मिले।

             उपरोक्त सभी दुकानदारों के द्वारा आदेश का उल्लंघन करना पाया जाने पर सभी के विरूद्ध धारा 188,269,270 भादवि एवं आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51 के तहत कार्यवाही की गयी है।