भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर आज बंगाल जाएंगे नड्डा, 5 मई को पूरे देश में धरना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर आज बंगाल जाएंगे नड्डा, 5 मई को पूरे देश में धरना



नई दिल्ली। चुनाव नतीजे आने के बाद हमले और हत्या की घटनाओं को देख राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का निर्णय लिया है। वह चार और पांच मई को दो दिनों तक बंगाल में रहकर हिंसा के शिकार परिवारों से मिलेंगे और संवेदना व्यक्त करेंगे। भाजपा ने बंगाल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ 5 मई को देशव्यापी धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बताया कि बंगाल में तृणमूल सरकार के संरक्षण में चल रही हिंसा के तांडव के मद्देनजर हालात का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को 4 मई को दो दिवसीय दौरे पर बंगाल में रहेंगे, जहां वे हिंसा प्रभावित कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के भीतर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के घर और दुकान तक जला दिए गए हैं।
भाजपा के मुताबिक, ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार के शासन में अब तक 140 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। बावजूद इसके राज्य प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। चुनाव परिणाम के 24 घंटे के अंदर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या की खबर है। कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घर और दुकान जला दिए गए हैं।