अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 60 लीटर कच्ची शराब जप्त। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 60 लीटर कच्ची शराब जप्त।

अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 60 लीटर कच्ची शराब जप्त।


सत्यम मराठा उम्र 19 वर्ष निवासी मरही माता मंदिर बसोर मोहल्ला हनुमानताल को 4 प्लास्टिक के कुप्पों में 60 लीटर कच्ची शराब रखे हुए पकड़ा गया।

जबलपुर | लाकडाउन में दिनों दिन बढ़ रही है शराब की तस्करी बढ़ रहा शराब का अवैध कारोबार  थाना हनुमानताल की टीम के द्वारा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को  60 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया है।थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी ने बताया कि  दि. 10-5-21 की रात लगभग 8-30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मरही माता मंदिर के पीछे बसोर मोहल्ला मेें कच्ची शराब बेचने हेतु एक युवक खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहाँ  एक युवक घर के पास दिवाल के किनारे 4 प्लास्टिक की कुप्पी रखे खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं नाम पता पूछा जिसने  अपना नाम सत्यम मराठा उम्र 19 वर्ष निवासी मरही माता मंदिर के पीछे बसोर मोहल्ला हनुमानताल बताया जो 4 प्लास्टिक के कुप्पों में 60 लीटर कच्ची शराब रखे हुए मिला जिसे जप्त करते हुये धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।


उल्लेखनीय भूमिका - अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रधान आरक्षक विजय पाठक, आरक्षक समरेन्द्र, प्रदीप तेकाम, महेन्द्र बिस्ट , रामयश की सराहनीय भूमिका रही।