भोपाल के अस्पताल में कोरोना पीड़ित महिलाओं का हो रहा है बलात्कार एक महिला की हुई मौत। - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

भोपाल के अस्पताल में कोरोना पीड़ित महिलाओं का हो रहा है बलात्कार एक महिला की हुई मौत।


भोपाल के अस्पताल में कोरोना पीड़ित महिलाओं का हो रहा है बलात्कार एक महिला की हुई मौत।


1 महीने तक परिवार को नहीं बताया, पुलिस की भूमिका संदिग्ध जांच अधिकारी ने कहा वो टी आई साहब बतायेंगे मैं नहीं बता सकता।

मध्य प्रदेश-भोपाल |अस्पतालों में हो रहा कोरोना पीड़ित महिलाओं का बलात्कार ये कैसी वयवस्था सो रहा प्रशाशन प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को उनके परिजनों से मिलने नहीं दिया जाता है। इसी बात का फायदा उठाकर भोपाल मेमोरियल अस्पताल में कोरोना से पीड़ित महिलाओं के साथ बलात्कार के 2 मामले उजागर हुए  हैं। आपको बता दें कि इनमें से एक महिला की मौत हो चुकी है। यैसै हो रही घटनाओं में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है।यैसै मामलों की संख्या अधिक भी हो सकती है।

सुबह 4 बजे चेकअप के बहाने  किया बलात्कार महिला की हो गयी मौत


4 अप्रैल को भोपाल मेमोरियल अस्पताल में भोपाल के काजी कैम्प में रहने वाली एक महिला को कोरोना होने के बाद भर्ती किया गया था। एक मेल स्टाफ 6 अप्रैल को सुबह चार बजे उसके कमरे में आया और बोला चैकअप करना है। फिर वह मरीज के पूरे शरीर में ऊपर से नीचे हाँथ फेरने लगा। मरीज ने पूछा कि ये कौन सी जांच कर रहे हो इसके बाद वह उसे बाथरूम में ले गया और बोला कपड़े उतारो फिर प्राइवेट पार्ट्स से  अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के मना करने पर वह उसे बाहर लेकर आ गया।

फिर महिला के बेड पर आने के बाद उसका शरीर छूने लगा और प्राइवेट पार्ट्स की जांच करने के नाम पर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने ये बात अस्पताल के कृष्णा बाई को बताई और फिर उन्होंने नर्सिंग स्टाफ सिस्टर जिंसी को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को बुलाया गया। और मेल स्टाफ पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। उसे वेंटिलेटर पर ले जाया गया और उसकी मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है क्योंकि पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार जनों को  एक महीने तक नहीं दी और घटनाक्रम को छिपाये रखा।

BMHRC में कोरोना पॉजिटिव नर्सिंग छात्रा के साथ  बलात्कार की कोशिश

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि ऐसी ही एक अन्य घटना 2 दिन पहले भी हुई थी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आरोपी एक सफाई कर्मचारी है। उसने हॉस्पिटल में भर्ती कोरोनावायरस संक्रमित नर्सिंग छात्रा के साथ बलात्कार की कोशिश की थी। घटना 4 अप्रैल को रूम नंबर 4 की बताई गई है। तब सफाईकर्मी रात को करीब 3:45 बजे रूम में आया। उस वक्त नर्स साे रही थी। आरोपी महिला की कलाई पकड़कर चैक करने लगा। महिला की नींद खुली और उसने सफाईकर्मी से पूछा- ये क्या कर रहे हो, इस पर वह चुप रहा और उसकी जांघ छूने लगा। थोड़ी देर बाद कपड़े उतारने लगा। इस पर महिला ने शोर मचाया तो वो मॉनिटर चैक करने लगा और फिर चला गया। पीड़ित मरीज ने घटना की जानकारी वॉर्ड के स्टाफ को बताई। महिला ने आरोपी का नाम संतोष बताया है।

परिजनों को सूचना क्यों नहीं दी गयी टीआई साहब बताएंगे जांच अधिकारी ने कहा मैं नहीं बता सकता 

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल के मुताबिक जानकारी मिलने के बाद वो PPE KIT पहनकर बयान लेने के लिए गए थे। लेकिन महिला की हालत ठीक नहीं थी, इसलिए बयान नहीं ले पाए। पीड़ित महिला के परिजनों को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गयी इस पर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर ने कहा कि वह मैं नहीं बता सकता यह टीआई साहब बताएंगे। बीएमएचआरसी की डायरेक्टर डॉ प्रभा देसीकन से मीडिया पत्रकारों ने बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया।